
Kp sharma oli
काठमांडू। अयोध्या विवाद के बाद नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली (Kp Sharma Oli) ने एक और विवादित बयान दे डाला है। उनका दावा है कि योग नेपाल में जन्मा था। उन्होंने कहा कि जब योग शुरू हुआ तक भारत था ही नहीं। ओली ने ये बयान अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के दौरान दिया। इससे पहले ओली ने भारत की अयोध्या को नकली बताया था। उन्होंने असली अयोध्या को नेपाल के बीरगंज के पास होने का दावा किया था।
कई टुकड़ों में बंटा था भारत
ओली के अनुसार योग नेपाल में शुरू हुआ, भारत में नहीं है। जब योग शुरू हुआ था तब भारत का अस्तित्व तक नहीं था। यह कई टुकड़ों में बंटा था। ओली ने दावा किया कि भारतीय विशेषज्ञ इस बारे में तथ्यों को छिपा रहे हैं। वहीं, ओली पर देश में इस बात के आरोप हैं कि वह भारत के साथ विवाद छेड़कर सरकार की विफलता को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।
अयोध्या को बताया था नकली
इससे पहले जुलाई 2020 में ओली का दावा था कि भारत की अयोध्या नकली है। नेपाल के बीरगंज को बिना किसी तथ्य के असली अयोध्या बताया था। ओली ने दावा किया था कि उन्होंने भारत में स्थित अयोध्या के राजकुमार को सीता नहीं बल्कि नेपाल के अयोध्या के राजकुमार को दी थी। अयोध्या एक गांव हैं जो बीरगंज के पश्चिम में स्थित है। जबकि भारत में अयोध्या वास्तविक नहीं है।
ओली का तर्क था कि अगर भारत की अयोध्या वास्तविक है तो वहां के राजकुमार शादी के लिए जनकपुर कैसे आ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि विज्ञान और ज्ञान की उत्पत्ति और विकारस नेपाल में हुआ। उनका कहना है कि ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा गया है।
Published on:
21 Jun 2021 11:12 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
