सियोल : उत्तर कोरिया के लगातार परमाणु और मिसाइल परीक्षण और अमरीका से तनातनी के चलते पूरे विश्व में तनाव की स्थिति बन गई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों और मिसाइल परीक्षण पर रोक लगाने को तैयार हो गया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के विशेष राजदूत ने उत्तर कोरिया के नेता किम जॉन्ग उन से मुलाकात करने के बाद उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया का कहना है कि यदि उनके देश को मिल रही सैन्य संबंधी धमकियों का समाधान हो जाता है और उनके देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो जाती है तो उन्हें अपने परमाणु हथियार रखने की आवश्यकता नहीं।