
ISIS
बेरूत। आतंकी
संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अपने प्रमुख अबू बकर अल बगदादी के उस आदेश की लगातार
अवहेलना कर रहा है जिसमें उसने कहा था कि सजा देने वाले हिंसक वीडियो और फोटोज को
जारी नहीं किया जाए।
आतंकी संगठन ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है
जिसमें भारी भीड़ के सामने दो लोगों के हाथ काटते हुए दिखाया जा रहा है। जिनके हाथ
काटे गए हैं, उनपर चोरी करने का आरोप था। दोनों के दाएं हाथों को काटा गया है।
हालांकि, दोनों को किस शहर में यह सजा दी गई, वीडियो में इसका खुलासा नहीं किया गया
है। आईएस ने एक वीडियो और जारी किया है जिसमें सीरिया के एक सैनिक को सिर में गोली
मारते हुए दिखाया गया है। जिस आतंकी ने सैनिक को गोली मारी, वह फ्रांस का नागरिक
है।



Published on:
23 Jul 2015 12:41 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
