2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की मंत्री शिरीन मजारी का बयान, हम भारत से रिश्ते सुधारने के लिए तैयार कर रहे हैं प्रस्ताव

शिरीन मजारी ने कहा है कि लगभग उस प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है और अगले हफ्ते उसे संसद में पेश किया जा सकता है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 27 Aug 2018, 8:55 PM IST

Pakistan Govt

shireen mazari

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को ये उम्मीदें जरूर हैं कि वो आतंकवाद और कश्मीर पर बातचीत के लिए कोई पहल करेंगे। ऐसा देखने को भी मिला है कि जब से इमरान खान ने कुर्सी संभाली है भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में नरमी आई है। हालांकि अभी तक इमरान खान की तरफ से इस तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है, लेकिन ऐसे किसी कदम को उठाए जाने के संकेत जरूर मिल रहे हैं। दरअसल, इमरान खान की अगुवाई में नई सरकार के गठन के बाद उनकी मंत्री ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सुलह के प्रस्ताव पर काम कर रही है इमरान खान की सरकार

पाकिस्तान सरकार में मंत्री शिरीन मजारी ने कहा है कि हमारी सरकार इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रस्‍ताव तैयार कर रही है। आपको बता दें कि शिरीन मजारी इमरान खान की सरकार में मानवाधिकार मामलों की मंत्री हैं। उन्‍होंने पाकिस्‍तान में पत्रकार नसीम जेहरा के साथ बातचीत में ये बयान दिया है। शिरीन मजारी ने कहा है कि भारत से संबंधों को सुधारने और कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए हमारी सरकार ने लगभग प्रस्ताव तैयार ही कर लिया है बस इसे आखिरी स्वरूप देना बाकि है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि एक सप्‍ताह के भीतर इसे कैबिनेट में पेश किया जा सकेगा।

अगले पाक विदेश मंत्री से मिलेंगी सुषमा स्वराज

आपको बता दें कि पाकिस्‍तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में जीत के बाद इमरान ने कहा था कि वह भारत के साथ अच्‍छे संबंध चाहते हैं और सभी मुद्दों का समाधान आपसी बातचीत से करने के पक्ष में हैं। 18 अगस्त को इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली है। उनके पीएम बनने के बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में नरमी देखने को मिली है। साथ ही ये उम्मीद भी जताई जा रही है कि बहुत जल्द दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के लिए कुछ बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के अगले महीने पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह मुलाकात अगले महीने न्‍यूयार्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की बैठक से इतर हो सकती है।