सोमवार को भारतीय गृहमंत्री अमित शाह ने जैसे ही जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की घोषणा करते ही पाकिस्तान में खलबली मच गई। भारत के फैसले के बाद पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, 'पाकिस्तान, कश्मीर पर भारत की घोषणा को खारिज करता है। इस कदम के बाद पाक अपने रुख से अमरीका समेत सभी अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराएगा।' पाक के विपक्ष दल के नेता शाहबाज शरीफ ने भी भारत के फैसले के खिलाफ प्रतिक्रिया दी थी।