गौरतलब है कि पाकिस्तान के संघीय और पंजाब प्रांत की प्रांतीय विधानसभा का पांच वर्षों का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है, जबकि सिंध, खैबर पख्तूनवा और बलूचिस्तान के विधानसभा को कार्यकाल 28 मई को खत्म हो रहा है। बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एल) की सरकार है। ऐसा माना जा रहा है कि इस आम चुनाव में पीएमएल-एन के नेता और प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी, पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।