16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी सेना की आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई, 12 आतंकियों को सुनाई मौत की सजा

इन आतंकियों ने पाकिस्तान में कई हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 3 Jul 2018, 9:52 AM IST

jammu and kashmir

kashmir

इस्लामाबाद। वैसे तो पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश माना जाता है और आए दिन वो आतंकवाद को बाकी देशों में एक्सपोर्ट करता है। लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा और ठोस कदम उठाया है। दरअसल, पाकिस्तान सेना प्रमुख ने आतंकवाद की अलग-अलग घटनाओं में शामिल 12 आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई है।

12 आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने सुनाई मौत की सजा
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी देश में कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ रही स्थिति में शामिल अन्य छह आतंकवादियों को मिली सजा की पुष्टि की है। ये आतंकवादी सुरक्षाबलों, नागरिकों और सरकारी एजेंसियों पर हमले के आरोपी थे। इन हमलों में आठ सैनिकों, 26 नागरिकों की मौत हो गई थी जबकि 133 घायल हो गए थे।

ये आतंकवादी पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शिया मस्जिद पर हमले में भी शामिल रहे। सुरक्षाबलों ने इन आतंकवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। सजा भले ही सुना दी गई हो, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन 12 आतंकियों को कब मृत्यूदंड दिया जाएगा।