20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालदीवः पीएम मोदी की मौजूदगी में सोलिह ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

सोलिह के शपथग्रहण समारोह में 46 देशों के नेता और राजदूत मौजूद रहे। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई विदेशी नेताओं से भी प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification
pm modi swearing ceremony

मालदीवः पीएम मोदी की मौजूदगी में सोलिह ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

माले: मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने शनिवार को पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। सोलिह के शपथग्रहण समारोह में 46 देशों के नेता और राजदूत मौजूद रहे। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई विदेशी नेताओं से भी प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली मालदीव यात्रा है। इससे पहले उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज करने पर सोलिह को बधाई दी थी।

कौन हैं इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को भारत समर्थक और चीन विरोधी नेता माना जाता है। वर्ष 1994 में पहली बार जीतकर संसद पहुंचे इब्राहीम मोहम्मद सोलिह के प्रयासों की वजह से देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान को मजबूती मिल सकी है। सितंबर 2018 में हुए आम चुनाव में मालदिवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को हरा दिया था।

इन देशों के प्रतिनिधि शपथग्रहण समारोह में हुए शामिल
इस शपथग्रहण समारोह में श्रीलंका, चीन, सउदी अरब, फिलिस्तीन, पाकिस्तान, जापान, संयुक्त अरब अमीरात, सेशेल्स, मॉरीशस और अमरीका समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
मजबूत होंगे भारत और मालदीव के संबंध
पीएम ने ट्वीट कर मालदीव के लोकतंत्र की तारीफ की। पीएम ने कहा कि हालिया चुनाव लोकतंत्र, कानून का शासन एवं समृद्ध भविष्य के लिए लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम ने मालदीव के लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि भारत की ये प्रबल मंशा है कि मालदीव स्थिर, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण गणतंत्र बना रहे।