
पीएम मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना। (फाइल फोटो)
नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बकरीद की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीन (Sheikh Hasina) को एक पत्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग को लेकर उनकी सराहना की है। उन्होंने देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में उठाए गए कदमों की तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी तरह के प्रयासों में मदद के लिए भारत हमेशा की तरह तैयार है।
दोनों देशों के बीच संबंधों को मिलेगा बढ़ावा
पीएम मोदी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर बांग्लादेश की जनता और सरकार को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये त्योहार जिसे भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है, हमें हमारे गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की याद दिलाता है। पीएम मोदी ने अपने पत्र के जरिए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह त्योहार समाज में शांति और सहिष्णुता की भावना को फैलाएगा। इससे हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिल सकेगा।
कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने की तारीफ
कोविड-19 को लेकर पीएम ने कहा कि 'जैसा कि दोनों देश कोविड-19 से जूझ रहे हैं, वे उनके बेहतरीन नेतृत्व में बांग्लादेश में उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा करते हैं। उन्हें विश्वास है कि बांग्लादेश इस चुनौतीपूर्ण समयों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी भी तरह के आपके प्रयासों का समर्थन देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा'।
अपनी जड़ें जमाने की कोशिश में लगा है चीन
चीन और पाकिस्तान लगातार बांग्लादेश को अपने पाले में करने की कोशिश में लगे हुए। वह चाहते है कि नेपाल और श्रीलंका की तरह बांग्लादेश भी भारत से दूरी बना ले। भारत को घेरने में लगे चीन ने बांग्लादेश में पाकिस्तान की मदद ली है। पाक पीएम इमरान खान ने बीते दिनों शेख हसीना से फोन पर बातचीत की। माना जा रहा है कि नेपाल की तरह बांग्लादेश को चीनी निवेश का लालच दिया जा रहा है। इस तरह से चीन यहां पर भी अपनी जड़ें जमाने की कोशिश में लगा है।
Updated on:
1 Aug 2020, 9:52 AM IST
Published on:
1 Aug 2020, 9:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.