20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया
मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
Play video

मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Google source verification

मालेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोलिह से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले नए राष्ट्रपति सोलिह ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि मालदीव के साथ भारत के अच्छे संबंध रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने अपने कार्यकाल में चीन के प्रभाव में आकर भारत से दूरी बना ली थी।