
Demo Pic
वारसा। पोलैंड से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां दूसरे विश्व युद्ध के समय का एक बम डिफ्यूज करते हुए हादसे की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में दो सैनिक गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। धमाके के बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई।
बम को डिफ्यूज करते वक्त हुआ धमाका
घटना के बारे में जानकारी देते हुए डिफेंस मिनिस्टर मारिउस ब्लास्जजाक का कहना है कि सैनिक बम को डिफ्यूज कर रहे थे, तभी उसमें धमाका हो गया। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि मंगलवार को फटने वाला यह बम दूसरे विश्व युद्ध के दौर का था। सेना के मुताबिक पोलैंड के कुजनिया रासिबोर्सका के पास स्थित एक जंगल में यह हादसा हुआ।
घायल सैनिकों की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए दोनों सैनिकों को तत्काल रूप से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल हुआ सैनिक पैराशूट रेजिमेंट का हिस्सा था। घटना के बाद पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जंगल में कुछ राहगीरों को कई हथियार और बम मिले थे। जिसे उन्होंने अपने पास ही रखकर उन्हें डिफ्यूज करने का जिम्मा लिया था।
गौरतलब है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने पोलैंड पर कब्जा किया था। इस वक्त के बम अब भी आए दिन पोलैंड से बरामद होते हैं।
Updated on:
09 Oct 2019 07:48 pm
Published on:
09 Oct 2019 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
