
पीओके में जबरदस्त प्रदर्शन
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पीओके में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। यहां पर रहने वाले सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान सरकार की भेदभावपूर्ण वित्तीय नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे। इन प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सामान्य प्रोत्साहन और भत्ते की मांग की। उन्होंने कहा यहां के सरकारी कर्मचारियों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। उन्हें वे सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो देश के अन्य हिस्सों में रह रहे हैं।
तय वक़्त पर सैलरी देने की मांग
इस दौरान सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी अपनी सैलरी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी लगातार पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को जायज ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार इस वित्तीय संकट का जल्द कोई हल निकाले।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Published on:
30 Jul 2019 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
