26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीटीवी की गलती से इमरान खान का बना मजाक, लाइव टेलीकॉस्ट के दौरान स्क्रीन पर ‘पेइचिंग’ की जगह लिख दिया ‘बेगिंग’

'बेगिंग' एक अंगरेजी शब्द है जिसका मतलब भीख मांगना होता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 6 Nov 2018, 9:17 AM IST

IMRAN KHAN

पीटीवी की गलती से इमरान खान का बना मजाक, लाइव टेलीकॉस्ट के दौरान स्क्रीन पर 'पेइचिंग' की जगह लिख दिया 'बेगिंग'

लाहौर: पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी की गलती से पीएम इमरान खान का खूब मजाक बन रहा है। पीटीवी ने चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर ‘पेइचिंग’ की जगह ‘बेगिंग’ शब्द लिख दिया। बता दें कि 'बेगिंग' एक अंगरेजी शब्द है जिसका मतलब भीख मांगना होता है। विवाद उठने के बाद पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी ने इसके लिए माफी मांगी है।

सरकारी प्रस्तोता की बड़ी गलती

इमरान खान के भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान पीटीवी के स्क्रीन पर ‘पेइचिंग’ की जगह ‘बेगिंग’ शब्द लिख गया। पीटीवी की यह गलती करीब 20 सेकंड तक बनी रही। इस गलती के कुछ देर बाद ही इसका स्कीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग पाकिस्तान के पीएम का मजाक उड़ाती हुई भाषा का प्रयोग क्र स्कीन शॉट को वायरल करने लगे। गलती पर ध्यान जाते ही सरकारी समाचार चैनल पीटीवी ने इस गलती के लिए माफी मांगी। बता दें कि पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। इमरान के चीन जाने की बड़ी वजह पाकिस्तान के लिए आर्थिक पैकेज हासिल करना था।इसलिए जब 'पेइचिंग' की जगह 'बेगिग' लिखा गया तो लोगों ने तंज करना शुरू कर दिया कि क्या सचमुच इमरान भीख मांग रहे हैं। चीन की सरकारी यात्रा पर गए पाकिस्तानी पीएम रविवार को पेइचिंग स्थित सेंट्रल पार्टी स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का पाकिस्तान में लाइव टेलीकॉस्ट हो रहा था।

चैनल ने माफी मांगी

पीटीवी को अपनी गलती का अहसास 20 सेकेंड बाद हुआ। उसके बाद चैनल ने तुरंत अपनी गलती के लिए माफी मांगी।पीटीवी न्यूज ने ट्वीट किया कि "चीन यात्रा पर गए पीएम के संबोधन में आज सीधे प्रसारण के दौरान लिखावट से जुड़ी गलती हुई। यह गलती करीब 20 सेकंड तक बनी रही, जिसे बाद में हटा लिया गया। इस घटना पर हमें खेद है। संबंधित अफसरों के खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।" पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने जांच के आदेश दिए हैं। इस चूक की सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हुई।