
सार्वजनिक शौचालयों में खुफिया कैमरों से दहशत में दक्षिण कोरिया की महिलाएं, सरकार भी बेबस
सियोल। दक्षिण कोरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। वहां के सार्वजनिक शौचालयों में एक समस्या फैली है जिससे वहां की सरकार परेशान हो गई है। कहा जा रहा है कि इस समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। इसके लिए सरकार वहां के शौचालयों की जांच में जुटी है।
सार्वजनिक शौचालयों में अनचाहे खुफिया कैमरों की शिकायत
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दक्षिण कोरिया के सार्वजनिक शौचालयों में अनचाहे खुफिया कैमरों के मामले सामने आ रहे है। देश की सरकार इस समस्या से बुरी तरह परेशान हो गई है। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। दरअसल अब राजधानी सियोल में खुफिया कैमरों का पता लगाने के लिए नियमित रूप से सार्वजनिक शौचालयों की जांच कराई जा रही है।
6000 से ज्यादा स्पाई कैमरे पोर्न में हुए इस्तेमाल
रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि दक्षिण कोरिया के शौचालयों और चेंजिंग रूम्स में खुफिया कैमरे की समस्या काफी गंभीर हो चुकी है। पिछले वर्ष 6000 से ज्यादा स्पाई कैमरे जिनका इस्तेमाल पोर्न के लिए किया जाता है वो इन जगहों से बरामद किए गए। रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया कि इन स्पाई कैम की मदद से बनाए गए वीडियो में ज्यादातर पीड़ित पुरुष या महिला की जानकारी के बिना ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाता है।
दस हजार महिलाओं ने किया था इसके विरोध में प्रदर्शन
इस साल की शुरुआत में करीब दस हजार महिलाओं ने सार्वजनिक शौचालयों में स्पाई कैमरों के मुद्दे पर सड़कों के पास विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने हाथों में “my life is not your porn” लिखा हुआ पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में बताया कि दक्षिण कोरिया में महिलाएं हमेशा इस डर में जी रहीं हैं कि कहीं वो स्पाई कैम का शिकार तो नहीं बन रहीं।
Published on:
4 Sep 2018, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.