24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दक्षिण कोरिया के मंत्रिमंडल में पहली बार हुआ फेरबदल, 5 नए चेहरे शामिल किए गए

मई 2018 में राष्ट्रपति के सत्ता संभालने के बाद गुरुवार को पहली बार इस तरह की फेरबदल की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Aug 30, 2018

South Korean President Moon Jae-in made big changes in cabinet

दक्षिण कोरिया के मंत्रिमंडल में पहली बार हुआ फेरबदल, 5 नए चेहरे शामिल किए गए

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने अपनी मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। बता दें कि मई 2018 में सत्ता संभालने के बाद गुरुवार को पहली बार इस तरह की फेरबदल की गई। इसके चलते रक्षा प्रमुख समेत पांच नए मंत्रियों को मंत्रीमंडल में मनोनीत किया गया।

मौजूदा ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जियोंग कियोंगे डू बने नए रक्षामंत्री

इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जियोंग कियोंगे डू को रक्षामंत्री बनाया गया है। उन्हें पूर्व रक्षामंत्री सोंग यंग मूल की जगह रक्षामंत्री मनोनीत किया गया है। वहीं दो बार नेशनल असेंबली के सदस्य रहे सत्ताधारी डेमोक्रेटि पार्टी के यू-ईउन-हे को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वो सामाजिक कार्य के लिए उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हैं।

ली जे-काप श्रममंत्री

इसके अलावा फिलहाल कोरियाई बौद्धिक संपदा कार्यालय के प्रमुख के रूप में काम कर रहे सुंग यून मो को व्यापार, उद्योग और ऊर्जामंत्री बनाया गया है। साथ ही ली जे-काप श्रममंत्री होंगे।

चार उपमंत्री स्तर के अधिकारियों को भी मनोनीत किया गया

जिन सुन मी को जेंडर समानता और परिवार मंत्री मनोनीत किया गया है। इसके अलावा चार उपमंत्री स्तर के अधिकारियों को मनानीत किया गया है।