कोलंबो। भारत ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए कई देशों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) उपलब्ध कराया है, जिसमें श्रीलंका भी शामिल है। लेकिन अब चीन के कट्टर समर्थक कहे जाने वाले श्रीलंका ने भारत को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, चीन के कर्ज के बोझ तले श्रीलंका ने कोलंबो पोर्ट ( Colombo Port ) परियोजना से भारत को बाहर कर दिया है।