24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लिट्टे के खतरनाक मंसूबों को किया उजागर, कहा-चेन्नई से उड़ान भर कर कोलंबो पर हवाई हमले की थी तैयारी

सिरीसेना न्यूयॉर्क में श्रीलंकाई समुदाय को संबोधित कर रहे थे,2009 में लिट्टे के साथ गृह युद्ध के दौरान बेहद तनाव से गुजर थे
2 min read
Google source verification
srilanka

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लिट्टे के खतरनाक मंसूबों को किया उजागर,कहा-चेन्नई से उड़ान भर कर कोलंबों पर हवाई हमले की तैयारी थी

कोलंबो। श्रीलंका पर लिट्टे कितने हावी थे इसका अंदाजा यहां के मौजूदा राष्ट्रपति के हाल में दिए बयान से पता चलता है। शुक्रवार को न्यूयॉर्क में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के बयान ने सनसनी फैला दी है। उन्होंने बताया कि लिट्टे 2009 में एक विमान से चेन्नई से उड़ान भरकर कोलंबो पर हमला करने की योजना बना रहे थे। सिरीसेना ने कहा कि उनके अलावा कोई भी इस बात को बेहतर तरह से नहीं जानता। सिरीसेना मई 2009 में लिट्टे के साथ गृह युद्ध के अंतिम दो हफ्ते के दौरान कार्यवाहक रक्षा मंत्री थे। बाद में श्रीलंका ने विद्रोहियों को पराजित कर दिया था।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही देश से बाहर थे

सिरीसेना न्यूयॉर्क में श्रीलंकाई समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही देश से बाहर थे। उस समय देश में कोई रक्षा मंत्रालय सचिव और रक्षा कमांडर भी नहीं था। सिरीसेना ने कहा कि लिट्टे के हवाई हमले के डर से देश के सभी वरिष्ठ नेता देश से बाहर थे। उन्होंने अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए जगह ढूंढ़नी शुरू कर दी थी। लेट्टों का खौफ इस कदर मंडरा रहा था कि देश में तनाव का माहौल बना हुआ था।

वह कोलंबो में नही थे

मैत्रीपाला ने कहा कि तमिल विद्रोही कोलंबो को लक्ष्य बनाने के लिए चेन्नई या किसी अन्य जंगली क्षेत्र से एक विमान से हमला करने वाले थे। इसकी उन्हें गुप्त सूचना थी। वह इससे बचने के उपाय ढूंढ़ रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह उस वक्त कार्यवाहक रक्षा मंत्री थे। ऐसे में उन पर देश की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी थी। अन्य सभी लोग बाहर जा चुके थे क्योंकि उन्हें हवाई हमले का भय था। उन्होंने कहा कि यहां तक कि वह भी कोलंबो में नहीं थे। राजधानी में तमिल टाइगर के हमले के भय से वे कोलंबो से बाहर कई स्थानों पर रहे थे। लिट्टे ने 2007 और 2009 में राजधानी पर हमला किया था।