11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सूर्य किरण’ में हो रही है भारत और नेपाल के बीच आजमाइश, 12 जून तक चलेगा दोनों देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत और नेपाल के बीच आयोजित होने वाले अर्धवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का आयोजन 30 मई से 12 जून तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जा रहा है

2 min read
Google source verification
india nepal military exercise

'सूर्य-किरण' में हो रही है भारत और नेपाल के बीच आजमाइश, 12 जून तक चलेगा दोनों देशों का संयुक्त सैन्य अभायस

नई दिल्ली।भारत और नेपाल के बीच आयोजित होने वाले अर्धवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का आयोजन 30 मई से 12 जून तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जा रहा है। इस युद्धाभ्यास में लगभग 300 भारतीय सैनिक एवं नेपाली सेना के लगभग इतने ही जवान भाग ले रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों की सेनाएं अपने अपने युद्ध कौशल के मुताबिक एक दूसरे के साथ अभ्यास करेंगे और एक दूसरे के अनुभव साझा करेंगे। दोनों देश विगत वर्षों में आयोजित विभिन्न आतंकवाद विरोधी और राहत बचाव अभियानों के अपने-अपने अनुभवों को भी एक दूसरे से साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें- एससीओ शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी चीन रवाना

क्या है सूर्य किरण

सूर्य किरण एक छमाही सैन्य संयुक्त युद्धाभ्यास है जो बारी-बारी से भारत एवं नेपाल में आयोजित होता है। सूर्य किरण युद्धाभ्यास सैनिकों की संख्या के लिहाज से अन्य सभी देशों के साथ भारत के आयोजित होने वाले सैन्य अभ्यासों में सबसे बड़ा है। इस सैन्य युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य नेपाल तथा भारतीय सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ कठोर पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए दोनों देशों की सेनाओं को सक्षम और तत्पर बनाना है।

दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है सूर्य किरण

आतंकवाद विरोधी और जंगलों में होने वाले विविध अभियानों पर केंद्रित इस अभ्यास में भारत और नेपाल के करीब 300-300 सैनिक हिस्सा लेते हैं। इसमें सैन्य युद्धाभ्यास सहित आपदा प्रबन्धन सहित राहत एवं बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया जाता है। इसके अलावा छापामार युद्ध भी इस कौशल का हिस्सा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यासों से दोनों देशों के बीच रक्षा समन्वय के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों को बनाने में भी मदद मिलेगी। सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं एक-दूसरे के हथियारों, उपकरणों, रणनीति, तकनीक, पर्वतीय इलाके में आतंकवाद विरोधी माहौल में काम करने की प्रक्रियाओं से परिचित होंगे। पिछले साल ही नेपाल के रूपनडेही में भारत और नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ था।

यह भी पढ़ें- क्या एनडीए में सब कुछ सामान्य है ! जानें क्या है सियासी खेल

पिथौरागढ़ में हो रहा कड़ा अभ्यास

इस सैन्य अभ्यास की ख़ास बात यह है कि इस अभ्यास के दौरान समापन से पहले 72 घंटे का कड़ा आतंकवाद विरोधी प्रदर्शन किया जाएगा। पिथौरागढ़ छावनी क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास की जोरदार तैयारी की जा रही है। पिथौरागढ़ में ही इस सैन्य अभ्यास की मुख्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बता दें कि अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं।