7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताइवान: दूसरी महिला के साथ था पति का अवैध संबंध, पत्नी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

Taiwan: 58 वर्षीय महिला ली और उसके पति चेन का तलाक हो गया था चेन बीते दो सालों से बेरोजगार था और तलाक के बाद ली के साथ ही रह रहा था

2 min read
Google source verification
महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा

हुकोऊ। एक महिला ने अपने पति के साथ ऐसा खौफनाक वारदात को अंजाम दिया कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, महिला को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है।

महिला ने पति से बदला लेने के लिए पहले उसे बहाने से अपनी ओर आकर्षित किया और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट के साथ कर दी ऐसी हरकत, चुकानी पड़ी कीमत मौत से, वजह ऐसी की .....

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात ताइवान के हुकोऊ में अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया है कि 58 साल की महिला ने एक धारदार कैची से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटा है। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम ली है।

पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल

बता दें घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने अपने पति से कहा कि यदि तुम मेरे नहीं हो सकते तो फिर किसी के नहीं हो सकते। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। ली ने एक साथ नींद की 40 गोलियां खा ली। हालांकि समय रहते ली को बचा लिया गया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला के पति ली ने पुलिस को फोन कर अपने साथ हुई इस पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके पति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है और दोनों की हालत अभी स्थिर है।

प्राइवेट पार्ट के बिना जन्मा था ये शख्स, अब तक 100 महिलाओं के साथ बना चुका है संबंध!

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, ली ने इस वारदात को 24 जुलाई को अंजाम दिया। एक महीना पहले ली और उसके पति चेन का तलाक हो गया था। हालांकि तलाक के बाद भी चेन अपनी पत्नी ली के साथ रह रहा था। वह बीते दो सालों से बेरोजगार था।

महिला को पति पर अवैध संबंध का शक

बता दें कि महिला को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसलिए महिला ने पति से बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

वारदात इतना खौफनाक था कि पति काफी खौफ में था और उसे डर हो गया था कि उसकी पत्नी उसे और भी नुकसान पहुंचा सकती है। लिहाजा उसने खुद को घर के बाथरुम में बंद कर लिया था।

लड़के ने मज़ाक मज़ाक में प्राइवेट पार्ट में डाल ली ऐसी चीज़, पड़ गए लेने के देने

दरअसल, शादी से पहले ही महिला को इस बात का शक था कि उसके होने वाले पति का किसी दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध है। इस बारे में उसके महिला को अंधेरे में रखा गया और उसे कुछ भी नहीं बताया गया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.