30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान: तालिबान ने ड्रैगन को दिया न्योता, कहा- देश के विकास में योगदान दे सकता है चीन

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने दिए संकेत, इससे पहले वह भारत को अपने अधूरे अपने काम को पूरा करने की बात करने चुका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 20 Aug 2021, 1:12 AM IST

taliban spokesperson

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन

नई दिल्ली। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने गुरुवार को कहा कि चीन भविष्य में अफगानिस्तान के विकास में योगदान कर सकता है। यह दावा चीनी राज्य मीडिया ने एक रिपोर्ट में करा गया है। शाहीन की ओर से यह बयान चीन के सरकारी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में दिया है। तालिबान प्रवक्ता का कहना है कि इस तरह से देश के विकास में रफ्तार मिल सकेगी।

भारत का अफगानिस्तान में पहले से काफी निवेश है। इससे पहले तालिबान भारत को अपने अधूरे अपने काम को पूरा करने की बात करने चुका है। मगर भारत शायद अभी किसी तरह के फैसले को लेने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में तालिबान अब चीन को न्योता दे रहा है कि वह देश में विकास परियोजना को बढ़ावा देने में सामने आए।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के इस इलाके पर कब्जा नहीं जमा सका है तालिबान, क्यों अभी तक अजेय बना हुआ है पंजशीर?

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद दावे करे जा रहे हैं कि इस बार उसका रूप पहले से बदला हुआ है। वह पिछली बार जितना हिंसक व आक्रामक नहीं है। उधर, चीन ने भी दावा किया है कि तालिबान अब पहले जैसा क्रूर नहीं रहा। उसके काम के आधार पर संगठन का आकलन किया जाना चाहिए।

चीन ने गुरुवार को कहा था कि कि तालिबान अब पहले की तरह क्रूर नहीं रहा। वह अब खुला नजरिया रखता है। उम्मीद है कि तालिबान महिला सुरक्षा समेत अपने वादे जरूर पूरे करेेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि तालिबान पिछला रवैया नहीं दोहराएगा।