
Uighur is being tortured by China to cut population growth with sterilization and abortion
बीजिंग। मानवाधिकार उल्लंघन ( Human rights violation ) को लेकर अक्सर चीन ( China ) दूसरे देशों पर कई तरह के आरोप लगाता रहा है, लेकिन अब उइगर मुसलमानों ( Uighur Muslims ) और अन्य अल्पसंख्यकों पर चीन में हो रहे अत्याचार को लेकर बीजिंग सवालों के घेरे में है। उइगरों पर अत्याचार को लेकर चीन पर कई तरह के सवाल खड़े होते आए हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है, वह बहुत ही हैरान करने और चौंकाने वाला है।
दरअसल, चीनी सरकार ( Chinese Government ) उइगरों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या को कम ( Reduce population ) करने के लिए एक व्यापक अभियान चला रही है। इन समुदायों के बीच जन्मदर को कम करने के लिए कठोर कदम उठा रही है, जबकि चीन हान जाति को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
ये खबर सामने आई है कि चीनी अधिकारी उइगर और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं का गर्भपात करवा ( abortion ) देते हैं। इतना ही नहीं, पुरुषों का नसबंदी ( sterilization ) भी किया जा रहा है। कुछ विशेषज्ञ चीन की इस हरकतों को Demographic Genocide का एक रूप बता रहे हैं।
चीन के शिनजियांग प्रांत में इस तरह की घटना तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर नियमित रूप से अल्पसंख्यक महिलाओं को गर्भावस्था की जांच करने के लिए और नसबंदी के लिए मजबूर किया जाता है। घर-घर जाकर बच्चों की संख्या के बारे में पुलिस पता करती है और अधिक बच्चे होने पर जुर्माना भी लगाती है। 2018 में ऐसा ही कई मामले सामने आए थे।
कई क्षेत्रों में घट गया है जन्मदर
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, होटन और काशगर के ज्यादातर उइगर क्षेत्रों में जन्म दर ( Uighur Birth Rate ) 2015 से 2018 तक 60% से अधिक है। वहीं, झिंजियांग क्षेत्र ( Xinjiang Region ) के चारों ओर जन्म दर लगातार घट रही है, जो पिछले साल लगभग 24% गिर गई थी, जबकि पूरे देश में यह आंकड़ा केवल 4.2% था। एक अधिकारी ने बताया है कि यह उइगरों को वश में करने के लिए एक व्यापक नियंत्रण अभियान का हिस्सा है।
अधिकारी ने कहा कि हम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ( Chinese Communist Party ) से इन भयावह प्रथाओं को तुरंत समाप्त करने का आह्वान करते हैं। चीन के विदेश मंत्री कहते हैं किसरकार देश में सभी जातियों के साथ समान व्यवहार करती है और अल्पसंख्यकों के कानूनी अधिकारों की रक्षा करती है, जो कि सबसे बड़ा झूठ है।
बता दें कि इधर अमरीका ने बीते दिनों एक बड़ा कदम उठाते हुए चीनी अधिकारियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( President Donald Trump ) ने उइगर मुसलमानों को लेकर मानवाधिकार उल्लंघन करने वाले चीनी अधिकारियों के अमरीका में प्रवेश पर रोक लगाने और उनकी संपत्ति जब्त करने जैसे प्रावधान वाले कानून को मंजूरी दी है।
अधिक बच्चे पैदा करने की छूट
कई दशकों से चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी लागू ( One Child Policy ) होने के कारण मौजूदा समय में चीन की जनसंख्या अधिक प्रौढ़ हो गया है। ऐसे में अब चीन ने एक बार फिर से एक से अधिक बच्चे पैदा करने की इजाजत दी है। इसके लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। हान जाति के लोगों को अब अल्पसंख्यकों को दो बच्चों की अनुमति दी गई है, अगर वे ग्रामीण इलाकों से आते हैं तो वे ती बच्चे पैदा कर सकेत हैं।
Updated on:
30 Jun 2020 07:58 pm
Published on:
30 Jun 2020 07:41 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
