
पाकिस्तान चुनाव: हिंसा की आशंकाओं के बीच वोटिंग आज, सुरक्षा के भारी इंतजाम
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान बुधवार 25 जुलाई को होगा। एक छिन्न-भिन्न राजनीतिक इतिहास की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान की जनता 11 वें आम चुनाव में मतदान करने के लिए तैयार है। अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच पाकिस्तान में नई नेशनल असेंबली और प्रांतीय असेंबली का चुनाव करने के लिए मतदान हो रहा है।
कुछ देर में शुरू होगी वोटिंग
आतंकवादी हमलों से जूझ रहे पाकिस्तान में चुनाव के लिए वोटिंग कुछ ही देर में शुरू होगी।मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा और बुधवार को शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा।।सेना द्वारा हस्तक्षेप के आरोप के बाद पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनाव को लेकर आशंकाएं जताई जाने लगी हैं। पाकिस्तान की जनता ने महीने भर तक मुस्लिम लीग (नवाज), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) जैसे प्रमुख दलों के उम्मीदवारों द्वारा गहन प्रचार को भी देखा। लेकिन उसके बाद भी वह वोटिंग को लेकर कुछ खास उत्साहित नहीं है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के एक बयान के मुताबिक पाकिस्तान के चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षाबल मुहैया करा दिए गए हैं। सैनिकों की देखरेख में मतदान केंद्रों के लिए सैन्य व्यवस्था की जा रही है
मतपत्रों के जरिये होगा मतदान
पकिस्तान चुनाव के लिए लगभग 220 मिलियन मतपत्रों को मुद्रित किया गया है। नेशनल असेंबली के लिए मतपत्र का रंग हरा है, जबकि प्रांतीय असेंबली के लिए सफेद रंग के पेपर इस्तेमाल किया गया है। मतदान केंद्रों में 17,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। ऐसे मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और चौकसी बरतने के विशेष इंतजाम किये गए हैं। बता दें कि पिछले चुनावों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की अगुवाई में पीएमएल-एन ने नेशनल असेंबली में कुल 342 में से 166 सीटों के साथ विजय हासिल की थी। बहुमत से कम सीटें मिलने के बाद भी कई निर्दलीय अपनी पार्टी में शामिल कर शरीफ सरकार बनाने में सक्षम हो गए थे।
तीन पार्टियों में सीधा मुकाबला
पनामा पेपर के मामले के फैसले के बाद पिछले साल जुलाई में शरीफ को प्रधान मंत्री के रूप में अयोग्य घोषित किया गया था। साथ ही वह राष्ट्रीय असेंबली के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किए गए थे। भ्रष्टाचार के आरोपो में जेल में बंद नवाज शरीफ की अनुपस्थिति में मुख्य मुकाबला पीएमएल-एन, क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच है।साथ ही यहां कई छोटी पार्टियां भी चुनाव में अपना किस्मत आजमा रही हैं।
Published on:
25 Jul 2018 08:13 am

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
