2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: भारतीय गाना गाने पर महिला सुरक्षाकर्मी को सजा, दो साल तक नहीं बढ़ेगी सैलरी

इस महिला कर्मी को ड्यूटी के दौरान 'भारतीय गाना गाने के जुर्म में' अनुशासन हीनता का दोषी पाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 4 Sep 2018, 10:47 AM IST

Pakistan lady officer

पाकिस्तान: भारतीय गाना गाने पर महिला सुरक्षा कर्मी को सजा, दो साल तक नहीं बढ़ेगी सैलरी

लाहौर। पाकिस्तान की एक महिला सुरक्षाकर्मी को बॉलीवुड गाना गुनगुनाना भारी पड़ गया। हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने इस महिला सुरक्षाकर्मी पर ड्यूटी के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दो साल तक वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने इस मामले की गहन जांच का आदेश दिया है। यही नहीं, इस 25 वर्षीय महिला सुरक्षाकर्मी को चेतावनी दी गई है कि आगे भविष्य उसके खिलाफ ऐसा मामला सामने आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह महिला सियालकोट एयरपोर्ट पर तैनात है।

नेपाल: राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा के दौरान भोजन पर विवाद, रेस्टोरेंट को देनी पडी सफाई

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की एयरपोर्ट सिक्योरिटी फ़ोर्स की एक महिला अधिकारी ने पाकिस्तानी झंडा लगा एक टोपी पहन कर बॉलीवुड गाना गाया। उसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ एयरपोर्ट प्रशासन ने कड़ी जांच बैठा दी। इस वीडियो की जांच के आदेश भी दिए गए। जांच पूरी होने के बाद इस महिला कर्मी को ड्यूटी के दौरान भारतीय गाना गाने पर अनुशासन हीनता का दोषी पाया गया। बताया जा रहा है यह महिला सुरक्षाकर्मी गुरु रंधावा के चर्चित गाने 'हाई-रेटेड गबरू' के बोल गुनगुना रही थी।इसका वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वायरल हो गया।

हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 2 साल तक इस कर्मी की सैलरी पर रोक लगा दी। साथ ही उसे मिलने वाले भत्तों और आगे मिलने वाले प्रमोशन पर भी रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने उसे ऐसी हरकत दोबारा न दोहराने की चेतावनी भी दी।

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी का पक्ष

इस मामले के ऊपर पाकिस्तान के एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि महिला सुरक्षा कर्मी ने ड्यूटी के दौरान गाना गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि उसने जो टोपी पहन रखी है उस पर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ था। इसके अलावा महिला सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर थी। ऐसे में गाना गाना अनुशासन नियमावली का उल्लंघन करना है। ऐसी घटना दोबारा न हो इसलिए, महिला सुरक्षा कर्मी को ये कठोर सजा दी गई है।

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव: सुबह 10 बजे शुरू होगी वोटिंग, पीटीआई को आरिफ अल्वी की जीत का भरोसा

गौरतलब है कि पाकिस्तान पहले भी इस तरह की कार्रवाई कर चुका है। कुछ महीनों पहले विराट कोहली की सोशल मीडिया पर तारीफ करने पर एक सरकारी कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था और उस पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मुकदमा भी चलाया गया था।