
लाहौर। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मशाल मलिक को लेकर एक चौंकानेवाली जानकारी मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मशाल मलिक बुधवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुईं। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।
समारोह को भी किया संबोधित
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि मशाल मलिक की पत्नी ने इस्लामाबाद में एक ध्वजारोहण समारोह में शिरकत की। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किए समारोह को भी संबोधित किया। आपको बता दें कि यासीन मलिक इस वक्त राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में हैं।
हिरासत में है यासीन मलिक
जम्मू की NIA अदालत ने बीते अप्रैल में मलिक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी थी। तब से ही मलिक NIA की हिरासत में है। कुछ समय पहले मलिक को पुलिस संरक्षण में तिहाड़ जेल स्थानांतरिक किया गया है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
14 Aug 2019 04:10 pm
Published on:
14 Aug 2019 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
