
nayla qadri in baluchistan
नई दिल्ली। बलूचिस्तान की एक्टिविस्ट नायला कादरी ने पाकिस्तान के खिलाफ चौंकाने वाला खुलासा करते दावा किया है। नायला ने कहा कि भारत के पीएम मोदी की 15 अगस्त की स्पीच के बाद पाकिस्तान बलूचिस्तान के लोगों को दबाने के लिए रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। यहां हर दिन कम से कम 100 लोग मारे जा रहे हैं।
नायला ने कहा कि पाक आर्मी बलूचिस्तान में इस तरह कत्लेआम कर रही है जिस तरह की जानवरों को भी नहीं मारा जाता। न्यूज चैनल 'न्यूज नेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, बलूच नेता नायला कादरी ने कहा, "ये कोई नई बात नहीं है। मोदी के बात करने के बाद से मीडिया देख रहा है कि पाक हमारे साथ कैसा सलूक कर रहा है। मोदी जी ने स्पीच में हमारा सपोर्ट किया है। उसके बाद पाकिस्तान ने कत्लेआम का ऐसा सिलसिला शुरू किया है। पाकिस्तान रोज 100 लोगों का मर्डर कर रहा है।"


Published on:
30 Aug 2016 01:25 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
