
secret wealth for 04 zodiac
Zodiac Astrology : ग्रहों के विभिन्न राशियों में विचरण के बीच हर राशि पर इनका असर देखने को मिलता है। राशियों पर होने वाले असर के चलते कुछ निश्चित राशियों के जातक इससे अत्यधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे में फरवरी 2022 के बाद मार्च 2022 में हो रहे ग्रहों के राशि परिवर्तन अत्यंत चौंकाने वाले योग का निर्माण कर रहे है। लेकिन इनका प्रभाव मार्च 2022 के मध्य यानि करीब 15 मार्च से शुरु होता दिख रहा है।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मार्च 2022 में ग्रहों के इस परिवर्तन के प्रभाव से जहां एक ओर हर राशि के जातक प्रभावित होंगे। वहीं कुछ राशियों के लिए ये परिवर्तन उनके आर्थिक पक्ष मजबूत करने वाला रहेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इनके प्रभाव से 4 राशियों के जातकों को गुप्त धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। जबकि इनके प्रभाव के फलस्वरूप ही कई राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता दिख रहा है।
कुल मिलाकर ये राशि परिवर्तन कुछ राशिवालों को अत्यंत लाभ प्रदान करते दिख रहे हैं। इसके तहत न केवल उन्हें अपनी मेहनत का इनाम मिलेगा, बल्कि कई बार तो इन राशि वालों को अचानक ही कहीं से धन की प्राप्ति होना भी संभव है।
तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारें में जिन्हें इन राशि परिवर्तन से विशेष लाभ होगा-
मिथुन राशि-
मार्च 2022 आर्थिक स्थिति के मामले में आपके लिए काफी अच्छा रहता दिख रहा है। इस दौरान सूर्य जो आपकी राशि के तीसरे भाव के स्वामी हैं, वे नवम भाव में स्थित रहेंगे, जिनके प्रभाव से आपके लिए गुप्त धन लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। वहीं एकादश यानि आय भाव में राहु के होने से आमदनी में भी बढ़ौतरी होने की संभावना है। इस दौरान जहां नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की उम्मीद बनती दिख रही है वहीं यह समय निवेश के मामले में आपके लिए खास अनुकूल दिख रहा है।
सिंह राशि-
सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों के लिए इसे समय धन प्राप्ति के विशेष योग बनते दिख रहे हैं। वहीं इस दौरान 7वें भाव में, शनि और 8वें भाव में पूर्ण दृष्टि गुप्त धन प्राप्ति के योग बना रही है। जिसके चलते व्यापारियों को इस दौरान अपने कार्य में सफलता मिलती दिख रही है।
इसके अलावा नवम भाव में राहु के होने से रुके हुआ धन भी प्राप्त होने की इस दौरान संभावना है।
वृश्चिक राशि-
मंगल के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को इस माह गोपनीय धन मिलने की संभावना बनती दिख रही है। वहीं इस समयावधि में लंबे समय से कहीं अटका धन यानि रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। इस दौरान व्यापार करने वालों को फायदा होने के योग निर्मित हो रहे हैं। वहीं आपके द्वारा पूर्व में शुरु किया गया व्यापार जो डूबने की स्थिति में पहुंच गया था उसे देवगुरु बृहस्पति की मदद से फिर से दिशा मिल सकती है।
मीन राशि-
देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों के लिए ये माह जीवन में खुशियां लेकर आता दिख रहा है। आपके लिए इस दौरान आर्थिक लाभ होने के योग निर्मित होते दिख रहे है। मार्च 2022 की शुरुआत में जहां आपके लिए आमदनी में वृद्धि के योग बनें वहीं इस माह के अंत में भी आपके लिए फायदे के योग बनते दिख रहे है। इस समय व्यवसाय से जुड़े जाताकों को शनि की एकादश भाव में उपस्थिति लाभ दिला सकती है। यह समय आपके लिए धन संचय के लिए विशेष होने के साथ ही खर्चों पर लगाम लगाने के लिए विशेष रहेगा। इस दौरान आपको निवेश का विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
Updated on:
14 Mar 2022 03:44 pm
Published on:
14 Mar 2022 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
