5 Big Planets Transit in June 3 zodiac sign people luck shine as sun: इनमें से 3 राशियां ऐसी हैं, जो जून के इस महीने में जमकर धन-दौलत कमाएंगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कौन-कौन से ग्रह और कब करेंगे गोचर साथ ही यह भी कि किन राशियों को कराएंगे धन लाभ....
5 Big Planets Transit in June 3 zodiac sign people luck shine as sun: बस 4 दिन और फिर मई का महीना खत्म होगा और जून का महीना शुरू हो जाएगा। जून के महीने में शनि, सूर्य, बुध समेत 5 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होगा। यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। इनमें से 3 राशियां ऐसी हैं, जो जून के इस महीने में जमकर धन-दौलत कमाएंगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कौन-कौन से ग्रह और कब करेंगे गोचर साथ ही यह भी कि किन राशियों को कराएंगे धन लाभ....
बुध का राशि परिवर्तन- 7 जून 2023 को
जून के महीने में सबसे पहला राशि परिवर्तन ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे। वे मेष राशि छोड़कर वृषभ राशि में आ जाएंगे। बुध ग्रह को तीव्र बुद्धि और सफलता का कारक माना जाता है। बुध यहां आकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। दरअसल ग्रहों के राजा सूर्य पहले से ही मिथुन राशि में हैं।बुध और सुर्य मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाते हैं, जो राशि चक्र की तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जून का महीना वृषभ, सिंह और कर्क राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
सूर्य का राशि परिवर्तन- 15 जून 2023 को
ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून को वृषभ राशि छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य को लीडरशिप, मान सम्मान और धन का कारक माना जाता है।
शनि चलेंगे उल्टी चाल- 17 जून 2023 से
सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। वे इन दिनों स्वराशि कुंभ में हैं। अगले दो साल तक यहीं रहेंगे। जून के महीने में वे उल्टी चाल चलेंगे। वे 17 जून से अपनी चाल बदलेंगे। उनकी इस उल्टी चाल से कई लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचेगी।
बुध होंगे अस्त - 19 जून 2023 को
ग्रहों के राजकुमार जून के महीने में जहां अपनी राशि बदलेंगे, वहीं वे 19 जून 2023 को वृषभ राशि में रहते हुए ही अस्त हो जाएंगे। उनके अस्त होने से उनसे मिलने वाला शुभ प्रभाव कम हो जाएगा। इसके कारण कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
बुध का राशि परिवर्तन - 24 जून 2023 को
बुध 7 जून के बाद एक बार फिर से अपनी राशि बदलेंगे। वे अपनी अस्त अवस्था में ही 24 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। उनके इस गोचर से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी, तो कुछ की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
इन 3 राशियों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा धन
जून में 5 ग्रहों के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर अपना असर दिखाएगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें जून के महीने में सबसे भाग्यशाली माना जा रहा है। इन तीन राशियों को पूरे महीने में जबरदस्त सफलता मिलेगी। ये तीन भाग्यशाली राशियां हैं वृषभ, सिंह और धनु। इन राशियों के लोगों को नौकरी में इंक्रीमेंट मिलेगा। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। वे नई संपत्ति खरीद सकत हैं। जो लोग जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे ऑफर लेटर मिल सकते हैं।