
9 Mulank Rashifal 2025: 9मूलांकवाले जातकों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इसके साथ ही जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने का 9, 18, 27 तारीक को होता है। उनका मूलांक 9 होता है। ज्योतिष के अनुमार मंगल भूमि भवन के स्वामी होते हैं। आइए जानते हैं 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2025?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह साहस, जमीन जायदाद, ऊर्जा, पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। साल 2025 में मंगल ग्रह की स्थिति और ग्रहों के अन्य संयोग 9 मूलांक वालों के लिए विशेष लाभकारी साबित होंगे। नया साल 2025 आपके लिए तरक्की, सफलता और सपनों को पूरा करने वाला साल साबित होगा।
9 मूलांक वाले छात्रों के लिए नया साल 2025 पिछले साल के मुकाबले उत्तम रहेगा। इस साल आप बेहतर ढंग से पढ़ाई करेंगे। साथ ही आपको अपनी प्रतिभा को दिखने के अवसर मिलेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए कोई परीक्षा देना चाहते हैं,तो यह साल आपको सार्थक परिणाम देने वाला रहेगा।
अगर आप किसी सरकारी नौकरी जैसे- सेना भर्ती या किसी सिविल सेवा और न्यायपालिका की किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो इस साल आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफला के शिखर पर पुहंचाने में मददगार साबिता होगी। कुल मिलाकर नए साल 2025 में योजनाबद्ध तरीके से किया गया कार्य आपको सफलाती की ओर लेकर जाएगा।
नया साल 2025, 9 मूलांक वाले लोगों के प्रेम संबंधों को मजबूत करने वाला साबित होगा। अपने पार्टनर के साथ अच्छा खासा समय व्यतीत करेंगे। इसके साथ ही आपको अपने पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कभी-कभी आपके कड़क स्वभाव की वजह से अनबन हो सकती है। लेकिन एक-दूसरे की भावना को समझें और सम्मान करें।
जिन लोगों की शादी नहीं हुई है। वह अपने पार्टनर के इंतजार में हैं। ज्योतिष के मुताबिक आपको नए साल 2025 के मार्च महीने में अपना पार्टनर मिलने की संभावना है। इसके साथ ही आप दोनों मे प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। यह साल संतान प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
मूलांक 9 वालों के लिए यह साल आर्थिक स्थिति के मामले में बेहतर रहेगा। आपको अच्छा धन लाभ होने की संभावना है, जो आपको संतुष्टी प्रदान करेगा। इस साल नौकरी के अवसर मिलेंगे। साथ ही व्यापार करने वालों के लिए नया साल अनुकूल रहेगा। धन में लगातार वृद्धि होगी। आपकी मेहनत और प्रयास रंग लाएंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और आप अपने लक्ष्य हासिल करेंगे।
यह साल आपके स्वास्थ्य को मजबूत करेगा। आपको अपनी ऊर्जा और उत्साह को सही दिशा में लगाना चाहिए। नियमित व्यायाम और मेडिटेशन से लाभ होगा।
मंगल को शांत और मजबूत रखने के लिए मंगलवार का व्रत रखें।
हनुमान जी की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करें।
लाल रंग के वस्त्र पहनने से आत्मविश्वास और शक्ति बढ़ेगी।
जरूरतमंदों को दान दें, खासकर लाल वस्त्र और मसूर की दाल।
Updated on:
30 Dec 2024 11:33 am
Published on:
30 Dec 2024 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
