16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाम का पहला अक्षर खोल देता है सारे राज, जाने ए नाम वालों के स्वभाव और व्यक्तित्व की खास बातें

A Letter Name Personality: आपने अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों, संगीतकारों, लेखकों के सफलता के लिए नाम बदलने के बारे में सुना होगा। वो अपने काम में भी नाम का बड़ा खयाल रखते हैं। निर्माता एकता कपूर इसकी मिसाल हैं। इसकी वजह यह है कि हर अक्षर की अपनी ऊर्जा और गुण होते हैं। इसका व्यक्ति पर असर पड़ता है तो आइये जानते हैं ए अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है और ए नाम वाले प्यार में कैसे होते हैं आदि..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 06, 2023

a_naam.jpg

ए नाम वालों का व्यक्तित्व

ज्योतिष की कई शाखाएं हैं, इन्हीं में से एक शाखा नाम ज्योतिष मानी जाती है। लोगों का मानना है कि हर अक्षर किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और इनकी खास ऊर्जा, गुण होते हैं। इससे इन नाम वालों पर ग्रहों के गुणों का प्रभाव पड़ता है। इससे नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के गुण, स्वभाव और भाग्य का आकलन कर सकते हैं। नाम ज्योतिष में अक्षर ए को नंबर 1 से जोड़कर देखा जाता है। इसके कारण इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले प्रभावशाली शख्सियत के मालिक होते हैं। ये दूसरों के सामने अपने अपनी छवि गढ़ने में सफल होते हैं। आइये जानते हैं ए नाम वालों का व्यक्तित्व और करियर आदि..

किसी भी परिस्थिति से निकलने का आता है हुनर
नाम ज्योतिष के अनुसार A वर्णमाला का सबसे पहला अक्षर है। A अक्षर एडवेंचर और एग्रेसन का प्रतिनिधित्व करता है। इस वजह से इस नाम वाले लोग मानसिक रूप से काफी मजबूत होते हैं और A नाम वाले लड़कों या लड़कियों को हर परिस्थिति का हल निकालना आता है। साथ ही A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग बहुत मेहनती और धैर्यवान होते हैं। ये लोग आसानी से अपना आपा भी नहीं खोते।

ये भी पढ़ेंः S नाम वाले लड़के प्यार में होते हैं कैसे, जानें व्यक्तित्व की सभी खूबियां


ए नाम वालों में नेतृत्व गुण
A नाम वाले लोगों में नेतृत्व गुण विकसित हो जाता है। इसके कारण इनको दूसरों को नियंत्रित करना पसंद होता है। इनकी लीडरशिप क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है, उनमें गजब का आत्मविश्वास होता है और ये साहसी होते हैं। ये लोग अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं।


ए नाम वालों का करियर
नाम ज्योतिष के अनुसार ए नाम वालों का करियर कुछ विशेष क्षेत्रों में बुलंदियों पर पहुंचता है। यदि ये लोग व्यापारी, उद्यमी, टीचर, शोधकर्ता या फिर इस तरह का किसी लीडरशिप रोल के लिए प्रयास करते हैं तो अधिक सफल होते हैं। इन लोगों की एक खूबी यह है कि ये स्वयं को सभी परिस्थितियों में ढाल लेते हैं और जो लक्ष्य तय करते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं।


सेंस ह्यूमर गजब का
A नाम वाले लोग काफी बुद्धिमान और स्मार्ट होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होता है। आप व्यवहारिक सोच वाले होते हैं और अधिकांश निर्णय आपके सही होते हैं। हालांकि कई बार अहंकारी भी हो जाते हैं। ये अपने मन की बातें दूसरों से साझा करने में विश्वास नहीं करते। अगर कोई उदारता और विनम्रता से पेश आता है तो भी तेजी से रिएक्ट नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ेंः 9 Number Numerology in Hindi: अच्छे चिकित्सक बनते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, इनको कई जगहों से मिलती है धन संपत्ति


ए नाम वाले प्यार में कैसे होते हैं
नाम ज्योतिष के अनुसार A नाम वाले प्यार में अधिक रोमांटिक नहीं होते हैं। लेकिन इन्हें सीरियस रिलेशनशिप पसंद होती हैं। इसके साथ ही ये जिस शख्स से प्यार करते हैं, उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये सार्वजनिक तौर पर प्यार दिखाने में झिझकते हैं। ये अपने प्यार को घर पर या एकांत के क्षणों में ही जाहिर करते हैं।