16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baba Vanga 2026 Prediction: टेक छंटनी के बीच क्यों ट्रेंड कर रही है Baba Vanga की AI भविष्यवाणी?

Baba Vanga 2026 Prediction: टेक कंपनियों में छंटनी और AI पर बढ़ते निवेश के बीच बाबा वेंगा का नाम फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से इंसानों की नौकरियां खत्म होने की भविष्यवाणी की थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Feb 16, 2026

Artificial Intelligence and Jobs, Baba Vanga Future Predictions 2026,

Viral Baba Vanga Prediction|फोटो सोर्स- Freepik

Baba Vanga AI prediction: टेक कंपनियों में छंटनी और AI पर बढ़ते निवेश के बीच बाबा वेंगा का नाम फिर चर्चा में है।सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 2026 में AI के कारण नौकरियां खत्म होने की भविष्यवाणी की थी।लेकिन अब तक ऐसा कोई प्रमाणित रिकॉर्ड या आधिकारिक दस्तावेज सामने नहीं आया है जो इस दावे की पुष्टि करे।फिर भी ऑटोमेशन और टेक लेऑफ्स के माहौल ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है।आइए तथ्यों के आधार पर समझते हैं कि इस वायरल भविष्यवाणी के पीछे सच्चाई क्या है।

जब बिग टेक ने घटाए कर्मचारी और बढ़ाया AI पर दांव

जनवरी के अंतिम सप्ताह में Google ने कई विभागों में वॉलंटरी एग्जिट पैकेज की पुष्टि की। लगभग उसी समय Microsoft ने सैकड़ों पदों में कटौती की घोषणा की, जबकि Amazon ने “ऑपरेशनल एफिशिएंसी” का हवाला देते हुए हेडकाउंट कम किया। दिलचस्प बात यह रही कि ये तीनों कंपनियां AI टूल्स और ऑटोमेशन पर भारी निवेश कर रही हैं। कर्मचारियों के लिए यह तस्वीर काफी चिंताजनक थी एक तरफ भविष्य AI का बताया जा रहा है, दूसरी ओर मौजूदा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। LinkedIn और Reddit पर कई प्रभावित कर्मचारियों ने खुलकर सवाल उठाया कि क्या उनकी भूमिका वास्तव में खत्म हुई या उन्हें तकनीक ने रिप्लेस कर दिया।

क्या सच में थी AI को लेकर कोई भविष्यवाणी?

विशेषज्ञों का कहना है कि AI से जुड़ी बाबा वंगा की भविष्यवाणी का कोई प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। न कोई आधिकारिक रिकॉर्ड, न तारीख, न स्पष्ट बयान। पहले भी उनके नाम पर कई बड़ी घटनाओं को जोड़ा गया, लेकिन जांच में पाया गया कि अधिकतर दावे अस्पष्ट कथनों की बाद की व्याख्या थे। इतिहासकारों के अनुसार, जब समाज किसी बड़े बदलाव या संकट का सामना करता है, तो लोग पुराने प्रतीकों और कहानियों में अर्थ खोजने लगते हैं। सोशल मीडिया इस प्रवृत्ति को और तेज बना देता है, जिससे अप्रमाणित बातें भी तथ्य जैसी लगने लगती हैं।

AI और रोजगार पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चर्चा

AI और रोजगार पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर 19 मार्च 2026 को एक सर्वदलीय चयन समिति (सेलेक्ट कमेटी) की सुनवाई निर्धारित है। इसके अलावा, ब्रिटेन सरकार की AI रोजगार रणनीति की अगली औपचारिक समीक्षा मार्च के अंत तक संसद के समक्ष पेश की जानी है।