21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Choghadiya : आज का पंचांग 22 मार्च 2026: शुभ चौघड़िया, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज के उपाय जानें

Aaj Ka Choghadiya 22 March 2026 : आज का पंचांग 22 मार्च 2026 (Aaj Ka Panchang): जानें चतुर्थी तिथि, भरणी नक्षत्र, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, व्रत-त्योहार, ज्योतिषीय योग और पूरे सप्ताह का पंचांग अपडेट।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Mar 21, 2026

Aaj Ka Panchang 22 March 2026

Aaj Ka Panchang 22 March 2026

Aaj Ka Choghadiya :Aaj Ka Panchang 22 March 2026: आज का पंचांग 22 मार्च 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चतुर्थी तिथि, भरणी नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है, जो कुछ कार्यों के लिए शुभ तो कुछ के लिए सावधानी बरतने का संकेत देता है। विनायक चतुर्थी, विश्व जल दिवस और राष्ट्रीय चैत्र मास का प्रारंभ इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। आज के दिन चर, लाभ, अमृत और शुभ चौघड़िया (Choghadiya Today Timing) में नए कार्य प्रारंभ करना लाभकारी रहेगा, जबकि राहुकाल और दिशा शूल को ध्यान में रखते हुए यात्रा व महत्वपूर्ण निर्णय लेने चाहिए। इस पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग, व्रत-त्योहार और पूरे सप्ताह के ज्योतिषीय अपडेट एक ही स्थान पर मिलेंगे।

आज का पंचांग रविवार 22 मार्च, 2026 | Today’s Panchang 22 March 2026

विक्रम संवत् - 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948 प्रारम्भ
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 2 सव्वाल
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया | Choghadiya Timings

TimeChoghadiya TypeAuspicious StatusNotes
08:03 – 09:33 AMचर (Char)शुभकार्य प्रारम्भ के लिए उपयुक्त
09:33 – 11:03 AMलाभ (Labh)बहुत शुभधन व लाभ से जुड़े कार्यों के लिए श्रेष्ठ
11:03 AM – 12:34 PMअमृत (Amrit)अत्यंत शुभसभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम
02:04 – 03:34 PMशुभ (Shubh)शुभसामान्य शुभ कार्यों के लिए अच्छा समय
इन सभी समय अवधि (चर, लाभ, अमृत, शुभ) में नए कार्य, निवेश, पूजा या महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ माना जाता है।

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 4.30 से 6.00 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो मिष्ठान्न का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – चतुर्थी तिथि रात्रि 9.17 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी ।

नक्षत्र – भरणी नक्षत्र रात्रि 10.43 तक होगा तदुपरान्त कृत्तिका नक्षत्र होगा ।

योग – वैधृति योग दिन 3.41 तक रहेगा तदुपरान्त विष्कुम्भ योग रहेगा ।

करण – वणिज करण दिन 10.37 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग रात्रि 10-43 तक, ज्वालामुखी योग रात्रि 9-17 से रात्रि 10-43 तक,

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 10-37 से रात्रि 9-17 तक, मेला बूढी गणगौर जयपुर (राज.), विनायक चतुर्थी, वैधृति पुण्यं, विश्व जल दिवस, राष्ट्रीय चैत्र मास प्रारंभ, शाकः 1948 प्रारम्भ, गुरु अंगददेव पुण्य दिवस (प्रा.मत से),

चन्द्रमा – आज रात्रि 4.14 तक मेष राशि में होगा तदुपरान्त वृष राशि में प्रवेश होगा ।

सप्ताह के व्रत-त्यौहार / दिवस विशेष

DateDayFestivals / EventsSpecial Yog / Muhurat
23-03-2026Mondayश्री पंचमी, लक्ष्मी पंचमी, कल्पादि, मेवाड़ उत्सव (उदयपुर), गुरु हरगोविन्द सिंह पुण्य दिवससर्वार्थसिद्धि योग (रात्रि 8:50 से सूर्योदय), रवि व कुमार योग (रात्रि 8:50 से प्रारंभ)
24-03-2026Tuesdayस्कन्ध षष्ठी व्रत, यमुना जयंती, रोहिणी व्रत (जैन), अशोका षष्ठी, रामानुजाचार्य जयंती, मेला माईसर खाना (बठिण्डा)कुमार योग (सायं 4:08 तक), रवि योग (सायं 7:05 तक), द्विपुष्कर योग (सायं 7:05 से सूर्योदय), राजयोग (सायं 7:05 से)
25-03-2026Wednesdayदुर्गा पूजन प्रारंभ (बंगाल), जैन ओली प्रारंभ, शुक्र का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेशभद्रा (दिन 1:50 से रात्रि 12:49), सर्वार्थसिद्धि योग (सूर्योदय से सायं 5:33), राजयोग (दिन 1:50 तक)
26-03-2026Thursdayदुर्गाष्टमी, महाष्टमी, अशोकाष्टमी, श्री रामनवमी, मेला रामनवमी, मेला मनसा देवी, मेला बाहुफोर्ट, अन्नपूर्णा पूजामंगल उदय (दिन 2:06), सर्वार्थसिद्धि व रवियोग (सायं 4:19 से प्रारंभ)
27-03-2026Fridayबसंत नवरात्र समाप्त, स्वामी नारायण जयंतीसर्वार्थसिद्धि योग (दिन 3:24 तक), रवियोग (संपूर्ण दिन), कुमारयोग (दिन 10:07 से 3:24 तक)
28-03-2026Saturdayनवरात्र व्रत पारणा, नवरात्रोत्थापन, धर्मराज दशमी, मेला महावीर जी प्रारंभभद्रा (रात्रि 8:16 से), गंडमूल प्रारंभ (दिन 2:50 से), रवियोग (दिन 2:50 तक)
29-03-2026Sundayकामदा एकादशी व्रत, लक्ष्मीकांत दोलोत्सवभद्रा (दिन 7:47 तक), राहु-केतु नक्षत्र परिवर्तन (7:53), गंडमूल (संपूर्ण दिन), यमघंट योग (दिन 2:38 से सूर्योदय)

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 4.14 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष राशि होगी तदुपरान्त वृष राशि होगी ।
आज रात्रि 10.43 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का भरणी नक्षत्र होगा तदुपरान्त कृत्तिका नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर लू, ले, लो, अ, इ पर रखे जा सकते हैं।

मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं।

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं. वृष राशि में जन्मे बच्चे सौम्य स्वभाव, सहनशील, धैर्यवान, शीतल स्वभाव वाले, कलात्मक, रसिक प्रवृत्ति वाले, तेजस्वी, संघर्षशील, हठी, स्वाभिमानी, दयालु, कृतज्ञ, माता पिता व गुरु भक्त, आकर्षक, ऐश्वर्य युक्त, आभूषण आदि अलंकरण प्रिय होते हैं.