11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Gochar 2026 : मंगल के गोचर से बदलेंगे ग्रहों के तेवर, 38 दिन बाद खत्म होगी शनि और मंगल की अशुभ युति

Mangal Gochar 2026 : मंगल ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश कर रुचक राजयोग और त्रिग्रही योग बनाया है। शनि-मंगल की अशुभ युति समाप्त होने से कई राशियों के करियर, संपत्ति और जीवन पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे। जानें सभी 12 राशियों पर असर।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

पं. दामोदर प्रसाद शर्मा

May 11, 2026

Mangal Gochar 2026

Mangal Gochar 2026 : मंगल के मेष में आते ही बना त्रिग्रही योग, करियर और धन में होंगे बड़े बदलाव (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति और हर जातक की कुंडली में विशेष महत्व रखने वाला मंगल ग्रह सोमवार दोपहर 12:39 बजे स्वराशि मेष में गोचर कर चूका है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस राशि परिवर्तन के साथ 38 दिन से चल रही शनि-मंगल की अशुभ युति भी समाप्त होगी। कई शुभ संयोग भी बनेंगे, जिनका असर देश-दुनिया के साथ अलग-अलग राशियों पर भी दिखेगा। यह गोचर 44 दिन तक रहेगा। फिर 14 और 15 मई को शुक्र, सूर्य और बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंगल के स्वराशि मेष और वृश्चिक या अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने पर रुचक राजयोग का निर्माण होता है।

रुचक योग: पराक्रम में होगी वृद्धि

रुचक योग के बनने से कुछ राशियों के पराक्रम में वृद्धि के साथ ही करियर में भी बदलाव देखने को मिलेगा। यह योग साहस, प्रशासनिक सफलता, भूमि और भवन संबंधी कार्यों के लिए शुभ है।

मंगल और राहु की युति से बना अंगारक योग और मीन राशि में बना शनि-मंगल का उग्र प्रभाव भी सोमवार को ही समाप्त होगा। मेष में मंगल, बुध और सूर्य की युति होने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
पं. पुरुषोत्तम गौड़, ज्योतिषाचार्य

राशियों पर प्रभाव (Mangal Gochar 2026)

राशिप्रभावराशिप्रभाव
मेषजातक के मनोबल में वृद्धितुलागृहस्थ सुख में उठा-पटक
वृषभखर्चों की अधिकता होगीवृश्चिकनए मित्रों का सहयोग
मिथुनकारोबार में होगी उन्नतिधनुक्रोध की अधिकता रहेगी
कर्कउच्चाधिकारियों से मेलजोलमकरभूमि, भवन से लाभ
सिंहनए कार्यों की शुरुआत होगीकुंभअधूरे कार्य पूरे होंगे
कन्याखर्चों में वृद्धि की आशंकामीनसोच समझकर निवेश करें

14-15 मई को शुक्र, सूर्य और बुध भी करेंगे राशि परिवर्तन

मंगल ग्रह के भूमि और संपत्ति का कारक होने से प्रॉपर्टी और निर्माण कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी। वैश्विक तनाव, दुर्घटनाओं व विवादों में कमी आने के संकेत हैं। मेष मंगल की स्वराशि नहीं, मूल त्रिकोण राशि है।
डॉ. महेश शर्मा, ज्योतिर्विद

असर: भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई

मंगल की मेष राशि वाली ऊर्जा शासन को अत्यधिक आक्रामक और स्पष्टवादी बनाएगी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, बड़े छापों और लंबित जांचों में तेजी देखने को मिलेगी।