7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्द ही बनेगा आदित्य मंगल राजयोग, नए साल में आएंगे इन तीन राशियों के अच्छे दिन

mangal gochar मनुष्‍य के जीवन पर ग्रहों के राशि परिवर्तन का गहरा असर पड़ता है। इससे किसी राशि के व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिलता है तो किसी को नकारात्मक परिणाम यानी उसके जीवन में कुछ चुनौतियां आ जाती हैं। ऐसे ही एक ग्रह के गोचर के कारण बेहद शुभ आदित्य मंगल राजयोग बनने वाला है, इससे साल 2024 में तीन राशियों के लोगों को जबर्दस्त लाभ होगा। आइये जानते हैं कि कौन हैं वे लकी राशियां और आदित्य मंगल राजयोग का क्या होगा असर..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 06, 2023

aditya_mangal.jpg

आदित्य मंगल राजयोग का असर

कब बनेगा आदित्य मंगल राजयोग
पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को दोपहर 3.47 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, इसके 11 दिन बाद 27 दिसंबर रात 11.40 बजे मंगल भी धनु राशि में आ जाएंगे। इसी के साथ धनु राशि में आदित्‍य मंगल योग का निर्माण होगा। इस योग से राशिचक्र की तीन राशियों को विशेष लाभ होगा। आइये जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में ...।

मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो आदित्य मंगल राज योग आपके लिए अत्‍यंत शुभ होगा। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस अवधि में आपका इंतजार खत्‍म हो सकता है और आपको एक अच्‍छी नौकरी मिल सकती है। इस अवधि में आप किसी धार्मिक अनुष्‍ठान या मांगलिक कार्यक्रम में हिस्‍सा ले सकते हैं। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलने लगेगा। इससे आपकी सभी योजनाएं पूरी होंगी। आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। साल 2024 की शुरुआत में आपको कोई अच्‍छी खबर भी मिल सकती है।


सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो इस राजयोग से आपके अच्‍छे दिन की शुरुआत हो जाएगी। आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप प्रेम संबंध में हैं तो यह रिश्ता शादी में बदल सकता है। इस समय आप जमीन या संपत्ति खरीदने या बेचने का काम कर सकते हैं, जिसमें खूब लाभ कमाएंगे। आध्‍यात्‍म, ज्‍योतिष और धर्म के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को इस दौरान बड़ा लाभ मिल सकता है। इस समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है जिससे आप काफी प्रसन्‍न रहेंगे।


धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी आदित्‍य मंगल राजयोग शुभ रहेगा। इस समय धनु राशि वालों का साहस बढ़ेगा और इनके पराक्रम में भी बढ़ोतरी होगी। वर्ष 2024 की शुरुआत में आपके व्‍यक्तित्‍व में सकारात्‍मक बदलाव आएगा। आपकी बुद्धि और विवेक का स्तर ऊंचा हो जाएगा। इनकी सहायता से सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। करियर के लिए भी यह समय अच्‍छा साबित होगा। आपको कार्यक्षेत्र में प्रगति करने के कई मौके मिल सकते हैं। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र और समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी।