16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहतरीन प्रेमिका होती हैं मेष राशि की लड़कियां, जानिए महिलाओं की चरित्र की विशेषताएं

Aries women हर राशि के व्यक्ति की अलग-अलग विशेषता होती है, आपके किसी मित्र या प्रियजन की राशि मेष है तो जानिए कैसा होता है मेष राशि प्रेम संबंध, मेष राशि की स्त्री का चरित्र, मेष राशि का जीवनसाथी आदि..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 14, 2023

lover_aries.jpg

मेष राशि की लड़कियां कैसी होती हैं

मेष राशि प्रेमसंबंध
वैदिक ज्योतिष के अनुसार रिश्तों में मेष राशि वाले मनोरंजक, हंसमुख और उदार होते हैं, जिससे ये एक अच्छा मित्र, भागीदार और कर्मचारी बन सकते हैं। जब मेष राशि वाले प्यार में पड़ते हैं तो उनका तत्व काफी चमकता है। ये लोग निश्चित रूप से रिश्तों में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच नहीं करते हैं और परिणामों की चिंता किए बिना बेहद भावुक और कामुक साबित हो सकते हैं। रिश्तों की बहुत परवाह करते हैं, लेकिन व्यक्त नहीं कर पाते।


इनके साथ बोर नहीं होते पार्टनर
मेष राशि वाले बेहतरीन भाई-बहन, दोस्त और प्रेमी-प्रेमिका होते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रेम में होना मेष राशि वालों के लिए खूबसूरत अहसास होता है। मेष राशि की महिलाएं प्रेम में काफी मुखर होती हैं और साहस की भावना और मौके प्राप्त करने की इच्छा के कारण इनका पार्टनर इनसे बोर नहीं हो पाता। मेष राशि की महिलाएं बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाती हैं। लेकिन उन्हें यह तय करने में देर नहीं लगती कि वे रिश्ते में रहना चाहते हैं या नहीं। इसलिए रिश्ते पर हालात समझने के बाद बिना कठिनाई के ये इसे समाप्त भी कर सकते हैं। जब रोमांटिक रिश्तों की बात आती है तो मेष राशि के पुरुष और महिलाएं दोनों अविश्वसनीय रूप से संवेदनशील होते हैं।

ये भी पढ़ें:कैसे होते हैं मेष राशि के लोग, जानिए प्रमुख विशेषताएं

मेष राशि वालों का परिवार के साथ संबंध
मेष राशि के लोग काफी सीधे और खुले स्वभाव होते हैं। वे किसी भी रिश्ते से क्या उम्मीद करते हैं, चाहे वह परिवार हो, दोस्त या लवर सभी में स्पष्टता चाहते हैं। ईमानदारी, मेष राशि वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व गुणों में से एक है। इसलिए किसी भी रिश्ते में सच्चा और वफादार होना उनके प्रति समर्पण के बराबर है। मेष राशि वालों और उनके माता-पिता के बीच संबंध बेहतरीन होते हैं।

मेष राशि की मित्रता की अनुकूलता
मेष राशि वालों की मित्रता प्रायः वृश्चिक, मिथुन और वृषभ राशि के लोगों से होती है। मीन और कुंभ राशि वाले लोग भी कही बार मित्र बन जाते हैं।


कुछ खामियां
मेष राशि वाले लंबे समय तक किसी बात का इंतजार नहीं कर पाते, इसलिए कई बार अवसर चूक जाते हैं। ये अत्यधिक मूडी होते हैं। आवेगी होने के कारण कई बार गलत विकल्प चुन लेते हैं। मेष राशि वाले बहुत तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं। मेष राशि वालों को दूसरों को देना अच्छा लगता है। लेकिन उन्हें प्रशंसा या उपहार स्वीकार करना मुश्किल लगता है।