
Shani Transit 2026 : किस राशि को होगा सबसे ज्यादा फायदा शनि गोचर से (फोटो सोर्स: AI@Gemini)
Shani Transit 2026 in Revati Nakshatra : ब्रह्मांड के न्याय के देवता शनि, 17 मई 2026 को अपने जन्म नक्षत्र रेवती में आने वाले हैं। ये कोई मामूली बात नहीं है शनि खुद सौरमंडल के सबसे अंतिम ग्रह और रेवती 27 नक्षत्रों में सबसे आखिरी। जब दोनों का मिलन होता है, तो दुनिया में बड़ा उलटफेर होता है, और कई लोगों की निजी जिंदगी भी बदल जाती है।
अभी-अभी मंगल और शनि के मेल से बना ज्वालामुखी योग बीता ही है। ज्योतिष गणना ने ऐसा ही कुछ पहले से बता दिया था, और सच में अप्रैल 2026 में दुनियाभर में तनाव दिखा अमेरिका-ईरान के बीच समुद्र में तनातनी, जापान में सुनामी, कई औद्योगिक इलाकों में लेबर विरोध। वैसे अब शनि उत्तरा भाद्रपद से निकलकर रेवती में जा रहे हैं, मतलब मंगल-शनि की जबरदस्त टकराहट खत्म होगी।
रेवती का मतलब सौंदर्य, धन, ऐश्वर्य। इसके देवता पूषा हैं और स्वामी बुध। यह नक्षत्र बड़ा सात्विक और नरम स्वभाव का माना जाता है, और शुक्र यहां उच्च के माने जाते हैं।
इसके कुछ खास प्रतीक मृदंग, शंख, मछली, हाथी।
इस नक्षत्र में विदेश व्यापार, धार्मिक यात्रा, पानी से जुड़े काम सबसे ज्यादा फलते हैं।
प्रतीक चिह्न: मछली या हाथी का चित्र अपने पास रखें। घर में एक्वेरियम रखना भी शुभ है।
जल तत्व: पवित्र नदियों या जलाशयों के पास समय बिताएं।
ध्वनि: नियमित रूप से पूजा के समय शंख बजाएं।
प्रकृति: चमेली के फूलों का प्रयोग करें या चमेली का पौधा लगाएं।
रुद्राक्ष धारण: शनि, बुध और गुरु की कृपा के लिए 4, 5 और 7 मुखी रुद्राक्ष का संयोजन पहनें।
ये शनि का गोचर आपको ठहरने और खुद में झांकने का मौका देगा। अगर आपने अनुशासन और धैर्य रखा, तो रेवती की समृद्धि जरूर आपके हिस्से आएगी। ॐ नमः शिवाय!
Published on:
04 May 2026 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
