12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागेश्वर धाम महराज की कुंडली में बन रहा राजयोग, देखें वीडियो

बागेश्वर धाम के बाबा पं. धीरेंद्र शास्त्री लोगों के मन की बात और भविष्य बताने के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। वे बिना बताए ही किसी शख्स के मन की बात, उसकी समस्या और उसका हल लिख देते हैं। इसके लिए विदेशों में भी उनकी चर्चा होती है। लेकिन दूसरों का भविष्य बताने वाले बागेश्वर महाराज पं. धीरेंद्र शास्त्री का भविष्य कैसा है, यह बता रही है पं. धीरेंद्र शास्त्री की कुंडली, जिसका विश्लेषण कर रहे देश के मशहुर ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 07, 2023

kundali_dhirendra_shastri_11_1.jpg

पं. धीरेंद्र शास्त्री का भविष्य क्या है

कैसी है धीरेंद्र शास्त्री की कुंडली
सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी के अनुसार बागेश्वर धाम महाराज पं. धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को प्रातः 7.45 बजे छतरपुर जिले में हुआ था। इसके अनुसार पं. शास्त्री का लग्न कर्क और राशि कुंभ है। कुंडली में इनका जन्म नक्षत्र धनिष्ठा है, जिस पर मंगल का स्वामित्व है। ये बागेश्वर महाराज की कुंडली के पंचम और दशम भाव का कारक है और यह एकादश भाव में विराजमान है। इसी के साथ शुक्र भी बैठा हुआ है। शुक्र बागेश्वर बाबा की जन्म कुंडली के पराक्रम भाव का स्वामी है। इसके एकादश भाव में होने से श्रेष्ठ समय आ रहा है।


इसके कारण मिलीं शक्तियां
पं. तिवारी के अनुसार पं. धीरेंद्र शास्त्री को जो आध्यात्मिक शक्तियां प्राप्त हैं, जिसके कारण ये सामने आने वाले व्यक्ति को देखकर मन की बात समझ जाते हैं और उसकी समस्या पहले ही पर्ची पर लिख देते हैं कि, वे किस कारण पं. शास्त्री के पास आए हैं। इस कल्पना शक्ति और परा शक्ति का कारक ग्रह सूर्य और बुध हैं। ये दोनों ग्रह लग्न से 12वें भाव में हैं और राहु के नक्षत्र आद्रा में बैठे हैं। राहु परा शक्ति (ऐसी शक्ति जिसकी किसी को जानकारी न हो) का कारक है। जब भी राहु किसी व्यक्ति के 12वें भाव में या 12वें भाव की राशि के नक्षत्र का स्वामी होता है या केतु इस भाव में विराजमान हो तो जातक को इस प्रकार की शक्तियां प्राप्त होती हैं कि वह किसी भी व्यक्ति के बारे में किसी समय बता सकते हैं। पं. धीरेंद्र शास्त्री को जो आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त हुई है वो छठें भाव के गुरु के लिए प्राप्त हुई है जो भाग्य को मजबूत कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः Shri Krishn Aarti: श्रीकृष्ण की इस आरती के बिना पूजा होती है अधूरी, इससे योगीराज होते हैं प्रसन्न

पं. धीरेंद्र शास्त्री की कुंडली में चल रही गुरु की महादशा
2017 के बाद से प. धीरेंद्र शास्त्री की कुंडली में गुरु की महादशा चल रही है, इसी के कारण पं. शास्त्री आध्यात्मिक क्षेत्र में ख्याति अर्जित कर रहे हैं। इसी के साथ बुध की उपदशा भी चल रही है और शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से इनकी ख्याति देश और विदेश तक पहुंच गई है। इसी कारण हर नेता अपने क्षेत्र में उनकी कथा कराना चाहता है ताकि उनकी भी ख्याति बढ़ जाए।


क्या पं. धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
पं. अरविंद तिवारी की भविष्यवाणी के अनुसार पं. धीरेंद्र शास्त्री की कुंडली के सितारे संकेत कर रहे हैं कि शास्त्री की कुंडली में उनके लोकसभा चुनाव लड़ने के योग बन रहे हैं और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी होगी। शास्त्री चुनाव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल या छतरपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही पं. शास्त्री के चुनाव लड़ने से भाजपा को 16 से 17 सीट का फायदा होने जा रहा है। पं. बागेश्वर महाराज के कारण मध्य प्रदेश की 29 में से इन 16 सीट पर भाजपा को फायदा हो सकता है।