5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips: बेडरूम के ये दोष घर में करा देंगे कलह, धन को भी नुकसान

लाख कोशिशों के बावजूद यदि आप सुख शांति से दूर हैं तो एक बार अपने रहने और खास तौर पर बेडरूम की चीजों पर नजर दौड़ा लीजिए कहीं इसमें वास्तु दोष तो नहीं हैं। आज हम आपको कुछ वास्तु उपायों (Vastu Tips For House) को बता रहे हैं, जिसके अनुसार आप बेडरूम का वास्तु दोष (Vastu Dosh Nivaran) दूर कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 09, 2023

vastu_tips_bedroom.jpg

बेडरूम वास्तु टिप्स

Budh Uday 2023: बुध उदय 2023 से जाग उठेगी इनकी सोई किस्मत, जानें क्या हो रहा फायदाVastu Shastra: वास्तु का अर्थ है इमारत बनाने का योग्य स्थान और वास्तु शास्त्र का अर्थ है कि इमारत बनाने का प्राचीन विज्ञान (Architecture) । इसमें डिजाइन और दिशात्मक संरेखण आदि पर विशद मंथन है, जिसमें बताया गया है कि यह यहां रहने वालों के लिए कैसे शुभफलदायी (Vastu Tips For House) हो सकता है। क्योंकि वास्तु शास्त्र में मना जाता है कि हर दिशा और उसके क्षेत्र में आने वाली वस्तु, उसकी डिजाइन ग्रह नक्षत्रों से प्रभावित होती है। इसलिए आइये जानते हैं कि बेडरूम में किस तरह की गलतियां नहीं (Vastu Dosh Nivaran) करनी चाहिए।

बेडरूम की ऐसी हो दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम के लिए दक्षिण पश्चिम की दिशा सर्वोत्तम है, बेडरूम की दिशा पश्चिम भी हो सकती है। लेकिन बेडरूम उत्तर पूर्व या दक्षिण पूर्व में न हो। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खलल पड़ने लगता है। उत्तर पश्चिम दिशा का बेडरूम भी जीवन में तनाव लाता है, यह धन का नुकसान भी कराता है।
बेडरूम में बेड रखने का नियमः बेडरूम में बेड पूर्व पश्चिम या उत्तर दक्षिण की ओर होना चाहिए।

इंसान का सिर सोते समय पूर्व या दक्षिण की दिशा में ही होना चाहिए। हालांकि वास्तु शास्त्रियों का कहना है कि गेस्ट रूम के बेड का सिरहाना पश्चिम हो सकता है। बेड लकड़ी और आयताकार या वर्गाकार हो तो अच्छा। साथ ही बेड नीचे जूते, चप्पल और अन्य सामान न रखें।


दीवारों का रंग ऐसा होना चाहिए

वास्तु शास्त्रियों के अनुसार वास्तु दोष से बचने के लिए बेडरूम के रंग पर भी ध्यान देना चाहिए। बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का हो, इसे डार्क न रखें। पिंक, क्रीम और हल्का हरा रंग बेडरूम की दीवारों के लिए सबसे बेहतर है। बेड के सामने शीशा न रखें, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी न रखें। कूड़ादान, मंदिर और बुजुर्गों के चित्र भी बेडरूम में नहीं रखने चाहिए। बेडरूम में हल्की सुगंध का इस्तेमाल करें, और नमक का पोंछा भी लगाना अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Budh Uday 2023: बुध उदय 2023 से जाग उठेगी इनकी सोई किस्मत, जानें क्या हो रहा फायदा


बेडरूम वास्तु दोष उपाय (Vastu Dosh Upay)

वास्तु शास्त्रियों ने बेडरूम वास्तु दोष उपाय भी बताए हैं, जिसको अमल में लाकर हम कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अनुसार आपके बेडरूम की दिशा उत्तर पूर्व या दक्षिण पूर्व है तो यहां समुद्री नमक या कपूर के क्रिस्टल का एक कटोरा (Vastu Dosh Nivaran) रखें।


उत्तर पूर्व मुख वाले बेडरूम की दीवारों को सफेद या पीले रंग से रंगवाएं, यहां लैवेंडर फूल की खुशबू आर्थिक मोर्चे पर लाभ, दांपत्य जीवन में खुशहाली लाएगी। बेडरूम के उत्तर पश्चिम कोने में चंद्र यंत्र रखकर भी वास्तु दोष निवारण (Vastu Dosh Nivaran) कर सकते हैं।