
कुंभ राशि में बनने वाला है बुधादित्य योग, जानें किसे नफा किसे नुकसान
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए बुधादित्य योग सामाजिक संपर्क के माध्यम से पदोन्नति और बेहतर नौकरी के अवसर प्राप्त कराएगी। भाई बहन आपका सहयोग करेंगे, आपको संतान के माध्यम से भी कोई अच्छी और बड़ी खबर मिल सकती है। मेष राशि के अधिकांश लोगों को इस अवधि में करियर में लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस राशि के जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय अनुकूल है और संभावना है कि आप प्रेम विवाह कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति और बुधादित्य योग लाभदायक है। बुध गोचर के दौरान आप लोग अच्छी खबर पाएंगे और आपकी उन्नति होगी। इस समय पदोन्नति और कार्यक्षेत्र में ज्यादा जिम्मेदारी मिलेगी। बुध और सूर्य मिलकर आपको विलासिता और आराम से संबंधित वस्तुएं जुटाने में मददगार बनेंगे। अगर आप कोई नई संपत्ति या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। जो लोग पहले से व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें अपनी योग्यता और संचार कौशल का उपयोग करने और बुद्धिमानी से काम लेने पर लाभ मिलेगा। यहां तक की जो लोग नौकरी पेशा भी हैं वो भी उच्च पद प्राप्त करने और अपनी अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुधादित्य योग बेहद प्रभावशाली है। इसके चलते मिथुन राशि के लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले और बुद्धिमान बनेंगे। बुधादित्य योग आर्थिक लाभ और प्रखर बुद्धि का आशीर्वाद प्रदान करेगा। इस राशि के जो लोग उच्च अध्ययन या बेहतर नौकरी के अवसरों की तलाश कर रहे हैं उन्हें विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा बेहतर व्यावसायिक अवसर और लाभ के लिए विदेश की लंबी दूरी की यात्रा भी इस दौरान मुमकिन है। मिथुन राशि के व्यापारियों को उच्च स्तर का लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के लोग अपनी मेहनत से आजीविका कमाएंगे। बुधादित्य योग मिथुन राशि के ज्यादातर लोगों को खुशहाल जीवन जीने में मदद करेगा। आप समृद्ध और धनवान बनेंगे और फिर किसी संगठन या फिर कंपनी के प्रशासक भी बन सकते हैं। मिथुन राशि के लोगों में उत्कृष्ट संचार कौशल देखने को मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए बुधादित्य योग अच्छा है। इस समय कर्क राशि के लोग बुधादित्य योग के प्रभाव से धनवान बनेंगे और उन्हें अचानक से धन की प्राप्ति होगी। शेयर बाजार और लॉटरी में निवेश करने से आपको फायदा मिलने वाला है। इस अवधि के दौरान आपको अपने माता-पिता और दादा-दादी से विरासत में संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए बुधादित्य योग अत्यधिक लाभ, अत्यधिक बुद्धि और आत्मविश्वास का वरदान देगा। सिंह राशि के लोगों के चेहरे पर ज्यादा चमक और ऊर्जा देखने को मिलेगी। इस राशि के जो लोग निजी फर्म में प्रशासनिक पद पर काम करते हैं, उन्हें किसी व्यक्ति से बहुत ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है जिसके दम पर आप करियर में नई ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा सिंह राशि के लोगों के लिए यह योग ढेरों वित्तीय लाभ भी लेकर आ रहा है। प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही आपकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए बुधादित्य योग शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। इस राशि के लोग अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे क्योंकि उन्हें कई ग्राहक मिलने की संकेत मिल रहे हैं। इस राशि के लोग अदालती मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे, साथ ही इस दौरान आपके लिए निवेश करना भी बेहद शुभ साबित होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए बुधादित्य योग धन अर्जित करने के कई स्रोत बनाएगा। आपके जीवन में आय का प्रवाह निरंतर बनाए रखेगा। इस राशि के जो लोग मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मकता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें सफलता मिलेगी। आप उत्कृष्ट लेखक, पत्रकार और निर्देशक भी हो सकते हैं। इन लोगों को भी सफलता मिलने वाली है। इसके अलावा इस राशि के लोगों की अरेंज मैरिज भी होने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधादित्य योग वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाने का आशीर्वाद देगा। आपके जीवन में धन, आलीशान घर, वाहन और विदेश यात्रा के भी सुख मिलने वाले हैं। इस राशि के जो लोग विद्वानों और श्रेष्ठ लोगों से मिलना जुलना पसंद करेंगे और उन्हें इस तरह के ढेरों अवसर मिलेंगे। वृश्चिक राशि के लोगों को सफलता तो प्राप्त होगी हालांकि कानूनी मामलों में बड़ा झटका मिल सकता है। इसके अलावा आपको अपनी मां के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। यह योग व्यक्ति को वाहन सुख, विदेश यात्रा, सार्वजनिक सुख, घर आदि प्रदान करता है। इसके अलावा मित्रों, सहकर्मियों का सहयोग और प्रेम भी आपको प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आप दोनों एक दूसरे को भर-भर कर सहयोग करते नजर आएंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए बुधादित्य योग भाग्य का साथ दिलाएगा और आप जो भी कार्य करेंगे उसमें भाग्यशाली साबित होंगे। अपने करियर में असाधारण रूप से सफलता भी प्राप्त करेंगे। बुधादित्य योग होने के साथ-साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बनने वाला है। इसलिए इन लोगों को दोगुना लाभ मिलने वाला है। आपको अपने पिता और गुरुओं से भरपूर सहयोग मिलेगा और आप समाज में सफल और प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में अपनी छवि बनाएंगे।
मकर राशि
बुधादित्य योग आपको सुखी वैवाहिक जीवन का साथ दिलाएगा। मकर राशि वालों को हर चीज के बारे में जानकारी हासिल करना पसंद होता है इसीलिए इस राशि के लोग ज्यादा समय किताबों को पढ़ने में बताते हैं। मकर राशि के विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। यह लोग दूसरों के पैसों से व्यापार करके सफल होते हैं। बुधादित्य योग बनने पर पुराने कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है। इसके अलावा यह योग इस भाव में धन, संपत्ति और कई अन्य शुभ फल लेकर आता है।
कुंभ राशि
बुधादित्य योग बनने से कुंभ राशि वालों को मान, सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। कुंभ राशि वाले चतुर और बुद्धिमान होते हैं लेकिन ऐसे लोगों को बचपन से ही स्वास्थ्य के मामले में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनका स्वभाव बेहद ही क्षमाशील, उदार, साहसी और स्वाभिमानी होता है। यह व्यक्ति अपने करियर के प्रति बहुत ही ज्यादा गंभीर, केंद्रित और दृढ़ संकल्प वाले होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। बुधादित्य योग के दौरान कुंभ राशि के लोगों को प्रेम विवाह करना ज्यादा अनुकूल रहेगा। इसकी खूब संभावना बन रही है। इस समय आपका जीवन साथी आपका बहुत ज्यादा सहयोग करेगा और अगर आप व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो बड़ी संभावना बन रही है कि आप बहुत अच्छा करने में कामयाब रहेंगे और ऐसे निर्णय लेंगे जिससे लंबे समय में आपके व्यवसाय को लाभ मिलेगा।
मीन राशि
बुधादित्य योग धन के मामले में ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जाता है। पारिवारिक विवाद, चाचा-ताऊ में मतभेद और उनकी संपत्ति से संबंधित नकारात्मक परिणाम आपको इस दौरान उठाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा कई बार अचानक आया पैसा मुनाफे वाले बिजनेस में फंसकर नुकसान करवा सकता है। जुए और सट्टे में फंसने से भी धन हानि हो सकती है और इधर-उधर से आपके जीवन में पैसा तो आ सकता है लेकिन खर्च ज्यादा होने वाला है। इस योग के लोगों को विदेश में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही आपको आध्यात्मिक उन्नति भी मिलती है।
Updated on:
17 Feb 2024 12:14 pm
Published on:
17 Feb 2024 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
