1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Name Astrology: इस अक्षर के नाम वाले लड़के पत्नी को करते हैं बेइंतहा मोहब्बत, बनाकर रखते हैं रानी

Name Astrology: boys with the name of these letters keep their wife as queen: आपके नाम का पहला अक्षर भी आपकी पर्सनालिटी के सारे राज खोलकर रख देता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कों के नाम के पहले अक्षर से उनके निजी जीवन का सच।

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 03, 2023

patni_ko_rani_banakar_rakhte_hain_is_akshar_ke_naamwale_ladke.jpg

Name Astrology: boys with the name of these letters keep their wife as queen: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस तरह आपकी जन्म कुंडली, आपका चेहरा, आपके हाथ की रेखाएं, आपका पहनावा आपके बारे में काफी हद तक सबकुछ बता देता है, ठीक वैसे ही आपके नाम का पहला अक्षर भी आपकी पर्सनालिटी के सारे राज खोलकर रख देता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कों के नाम के पहले अक्षर से उनके निजी जीवन का सच। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़कों के नाम का पहला अक्षर उनके निजी जीवन का एक राज खोलता है और वो राज यह है कि वे अपनी पत्नी को बेपनाह चाहने वाले और उन्हें रानी बनाकर रखने वाले होते हैं। ता उम्र एक हमसफर बनकर रहते हैं। उनकी हर छोटी-छोटी खुशी का पूरा-पूरा ख्याल रखते हैं। फिर चाहे दुनिया इधर की उधर हो जाए उनका प्यार एक तरफ बाकी चीजें एक तरफ। लोक मान्यताओं पर आधारित इस लेख में हम जानेंगे कौन से हैं वो लकी अक्षर जिनकी आप भी बन सकती हैं रानी...

अंग्रेजी का A अक्षर
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि जिन लड़कों का नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरू होता है वे बड़े ही दिलवाले होते हैं। इस अक्षर के नाम वाले लड़के अपनी पत्नी को इतना चाहते हैं कि हर खुशी, हर गम उनके साथ बांटकर चलते हैं। अपने हर निर्णय में वे पत्नी को भी शामिल करते हैं। इसीलिए इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। ये लोग हालात के आगे जल्दी से हार नहीं मानते।

अंग्रेजी का D अक्षर
अंग्रेजी के D अक्षर से जिन लड़कों के नाम शुरू होते हैं, वे बड़े ही साफ दिल के माने जाते हैं। इनकी खासियत यह भी होती है कि ये लोग दूसरों की भावनाओं की कद्र करना भी जानते हैं। ये अपनी लव पार्टनर या पत्नी की खुशियों का खास ख्याल रखते हैं। उन्हें अपनी रानी बनाकर रखते हैं। अपने साथी केा लेकर इनका ऑब्जर्वेशन इतना बेहतर होता है कि ये उसके मन की बात बिना कहे ही आसानी से समझ जाते हैं। इनकी पत्नी इनकी इसी खासियत के कारण इनसे हमेशा खुश रहती हैं।

अंग्रेजी का P अक्षर
जिन लड़कों का नाम अंग्रेजी के पी अक्षर से शुरू होता है, ऐसे लड़के बेहद खुशमिजाज होते हैं। ये अपनी पत्नी की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति आमतौर पर मजबूत रहती है। इनकी खासियत यह भी होती है कि ये अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी जीवनसंगिनी के साथ बिताना पसंद करते हैं। इसीलिए ये बेस्ट पति साबित होते हैं।

अंग्रेजी का N अक्षर
जिन लड़कों का नाम अंग्रेजी के N अक्षर से शुरू होता है, ऐसे लड़के अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हमेशा बस इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि इनकी पत्नी को इनसे कोई शिकायत न रहे, वह हर पल इनसे खुश रहे। इनकी खासियत यह भी होती है कि ये लड़के अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से ईमानदार होते हैं। चाहे जिंदगी जिस मोड़ पर ले आए, ये कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ते। इसीलिए इनका वैवाहिक जीवन भी शांति और प्रेम का प्रतीक बनता है।

Story Loader