17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा आज, इन चीजों की खरीदारी घर में ले आएगी सुख-समृद्धि, हर काम होगा सफल

buddh/vaishakh purnima 2023 bring this on this day to get good luck:वहीं बौद्ध धर्म के फॉलाअर्स के लिए बुद्ध पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन यदि कुछ चीजें घर में लाई जाएं, तो ये आपका सौभाग्य जगाने वाली साबित हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में भी इन चीजों का घर में होना तरक्की देने वाला और आर्थिक समस्याएं दूर करने वाला माना जाता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कौन सी हैं वे सौभाग्यशाली चीजें...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 04, 2023

buddha_purnima_vaishakh_purnima_bring_these_thing_to_get_good_luck.jpg

buddh/vaishakh purnima 2023 bring this on this day to get good luck: धार्मिक पुराणों के मुताबिक वैशाख पूर्णिमा को स्नान-दान के लिए महत्पूर्ण माना गया है। इस साल 2023 में वैशाख पूर्णिमा आज 5 मई 2023, शुक्रवार को मनाई जाएगी। महात्मा बुद्ध के जन्म के कारण इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन जहां हिन्दु धर्म को फॉलो करने वाले लोग भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं बौद्ध धर्म के फॉलाअर्स के लिए बुद्ध पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन यदि कुछ चीजें घर में लाई जाएं, तो ये आपका सौभाग्य जगाने वाली साबित हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में भी इन चीजों का घर में होना तरक्की देने वाला और आर्थिक समस्याएं दूर करने वाला माना जाता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कौन सी हैं वे सौभाग्यशाली चीजें...

श्री यंत्र
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रीयंत्र में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। यही कारण है कि इसे विष्णु भगवान की पूजा के विशेष दिन वैशाख पूर्णिमा के दिन लाना शुभ माना गया है। वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री यंत्र को घर लाने से आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर के सदस्यों की तरक्की होती है। करियर में चार चांद लग जाते हैं।

पीतल का हाथी
बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा के दिन पीतल के हाथी को घर लाना बेहद शुभ माना गाय है। माना जाता है कि यदि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीतल के हाथी को घर लाया जाए, तो यह घर में पसरी दरिद्रता को दूर करता है। वहीं परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखता है।

बुद्ध की मूर्ति
बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान बुद्ध की मूर्ति को घर लाना भी बेहद शुभ माना गया है। फेंग शुई के मुताबिक महात्मा गौतम बुद्ध की मूर्ति शुभ और सौभाग्य लाने वाली होती है। इसीलिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की मूर्ति घर में अवश्य लाना चाहिए।

चांदी का सिक्का
दीपावली की तरह ही बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा के दिन सोना या चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। विशेष तौर पर यह माना जाता है कि यदि इस दिन चांदी का सिक्का खरीदकर घर लाया जाए, तो यह आपका भाग्य बदल सकता है। ऐसा इसलिए माना जाता है कि चांदी का सिक्का घर में रखने से मां लक्ष्मी और गणपति जी का आशीर्वाद बना रहता है।

ये भी पढ़ें:Astro Sunset Tips: सूर्यास्त के समय भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल, बीमारियों से रहेंगे हमेशा परेशान