22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Gochar today: इस महीने ग्रहों की पांच बड़ी हलचल से होगा कहीं खुशी कहीं गम, छह राशियों को धन लाभ

जून के महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने कई प्रमुख ग्रहों का गोचर होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर और इनकी चाल में बदलाव एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। जब भी ग्रहों का गोचर या चाल बदलती है तो इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। हालांकि, जन्मकुंडली के अनुसार प्रभाव कम अथवा ज्यादा हो सकता है। ऐसे में जून का महीना काफी असरदायक और खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ.सतीश सोनी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत के सातवें दिन 7 जून को सबसे पहले बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में आ रहे हैं। इसके बाद सूर्य का राशि परिवर्तन होगा।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 07, 2023

june_men_grahon_ki_badi_halchal.jpg

जून में ग्रहों की बड़ी हलचल

इस दिन बदलेगी शनि की चाल

वहीं, इसी महीने 17 जून को रात 10.48 बजे शनि देव कुंभ राशि में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। शनि की यह वक्रीय चाल 4 नवंबर 2023 तक रहेगी। फिर इसके बाद कुंभ राशि में ही शनि मार्गी हो जाएंगे। 140 दिन शनि की उल्टी चाल के कारण केंद्र त्रिकोण राज्य योग का निर्माण भी होगा।

इन ग्रहों का गोचर और बदलेगी चाल एवं राशियों पर असर

बुध का वृषभ राशि में गोचर : 7 जून शाम 7 बजे

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: 15 जून शाम 6.07 बजे
शनि कुंभ राशि में वक्री : 17 जून रात 10.48 बजे


बुध वृषभ राशि में अस्त : 19 जून सुबह 7.16 बजे
बुध का मिथुन राशि में गोचर : 24 जून दोपहर 12.35 बजे

ये भी पढ़ेंः Dhan Rajyog and Shasha Rajyog: वक्री शनि भी कुछ लोगों को पहुंचाते हैं फायदा, ये राजयोग बनाकर इन चार राशियों को दिलाएंगे लाभ

जून में ग्रहों की हलचल का राशियों पर यह होगा असर
मेष : आर्थिक परियोजनाओं में विशेष लाभ, वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृषभ : मनोबल ऊंचा होने के साथ कारोबार से लाभ, यात्रा से कष्ट।
मिथुन : प्रारंभ में उद्योग-धंधों में परेशानी, निकटवर्ती से हानि।

कर्क : व्यापार में धन-लाभ, भूमि, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा।
सिंह : उच्चाधिकारियों से सहयोग, परंतु लाभ से ज्यादा व्यय होगा।
कन्या : भाग्योन्नति व धन लाभ, लेकिन माता-पिता को कष्ट।

ये भी पढ़ेंः GuptNavratriAshadh: 19 जून से आदिशक्ति की आराधना में डूबेंगे लोग, पूरे नौ दिन की होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

तुला : यात्रा संभव है, धार्मिक कार्यों में रूचि, धन-धान्य का आगमन।
वृश्चिक : दाम्पत्य सुख की प्राप्ति, धर्मकर्म में रुचि, नये पद की प्राप्ति।
धनु : गुप्त शत्रु से सावधान रहने पर लाभ, पिता के आज्ञा पालन करें।

मकर : बुद्धि से कार्य पूरे होंगे।
कुंभ : कार्य की अधिकता से मन में असंतोष, संबंधियों से अनबन संभव।
मीन : धार्मिक कार्यों में धन खर्च की अधिकता, परिवारजनों का सहयोग।