धर्म/ज्योतिष

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में इन 4 राशियों को मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, सालभर मिलती रहेंगी खुशियां

Chaitra navratri 2023: these days bring good luck for these zodiac sign and will get bless of maa durga: माना जा रहा है कि इस बार माता रानी नौका पर सवार होकर पृथ्वी लोक पहुंचेंगी। मां का नौका पर सवार होकर आना पृथ्वी लोक पर धन-धान्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन राशि चक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर मां दुर्गा की असीम कृपा बरसने वाली है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां जिन्हें नवरात्रि में मां का विशेष आशीर्वाद मिलने जा रहा है...

2 min read
Mar 17, 2023

Chaitra navratri 2023: these days bring good luck for these zodiac sign and will get bless of maa durga: हिंदु धर्म में नवरात्रि को सबसे पवित्र पर्व माना गया है। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा-आराधना का विधान माना गया है। माना जाता है कि इन दिनों में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाए तो मां उस पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। साल भर में 4 बार नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इनमें दो बार गुप्त नवरात्रि, तो एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि शामिल हैं। इन सभी 4 नवरात्रों का अपना अलग-अलग महत्व माना गया है। चैत्र माह के नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मानी गई है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की यह तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 22 मार्च पर पड़ रही है। यानी 22 मार्च से नवरात्रि शुरू हो जाएंगी। वहीं इसका समापन 30 मार्च 2023 को होगा।

माना जा रहा है कि इस बार माता रानी नौका पर सवार होकर पृथ्वी लोक पहुंचेंगी। मां का नौका पर सवार होकर आना पृथ्वी लोक पर धन-धान्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन राशि चक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर मां दुर्गा की असीम कृपा बरसने वाली है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां जिन्हें नवरात्रि में मां का विशेष आशीर्वाद मिलने जा रहा है...

मेष
ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक चैत्र नवरात्रि में बनने वाला योग मेष राशि के लोगों के लिए धनलाभ देने वाला समय रह सकता है। इस दौरान मेष राशि से जुड़े लोगों के पेंडिंग चल रहे कार्य लगभग पूरे हो जाएंगे। सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

वृष
वृष राशि से जुड़े लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि का यह पर्व बेहद शुभ फल देने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को इस दौरान सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए इस दौरान प्रमोशन के योग बनेंगे। इस दौरान यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं, तो मां दुर्गा की कृपा से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।

सिंह
सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि का ये पर्व बेहद शुभ रहने वाला साबित होगा। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको जल्द ही मनपसंद नौकरी मिल सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। आपके लिए शादी के प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला
चैत्र नवरात्रि का ये पर्व तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए भी शुभ समाचार लाने वाला साबित होगा। इस दौरान तुला राशि वालों को अपनी पसंद की नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इस दौरान आपको अन्य शुभ समाचार भी मिलेंगे। इसके अलावा तुला राशि के लोगइस दौरान किसी नए रिश्ते में भी बंध सकते हैं। चैत्र नवरात्रि के इन नौ दिनों में आपको हर काम में पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।

Updated on:
17 Mar 2023 12:50 pm
Published on:
17 Mar 2023 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर