
Chanakya Niti: इन 7 लोगों को नींद से जगाने की न करें गलती, नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में
विष्णुगुप्त या कौटिल्य के नाम से दुनियाभर में प्रसिद्ध आचार्य चाणक्य राजा चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। अगर आचार्य चाणक्य को मौर्या साम्राज्य का संस्थापक और संरक्षक कहा जाये तो इसमें कोई अतिश्योक्ति न होगी। चाणक्य को राजनीती और साहित्य दोनों का ही अतुलनीय और अद्भुत ज्ञान प्राप्त था। यही नहीं चन्द्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाने के पीछे भी उनकी तेज़ बुद्धि ही थी। उन्होंने अपना जीवन हमेशा दूसरों की भलाई करने में बिताया।
साथ ही आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य ने नीति नामक अर्थशास्त्र की रचना भी की, जिसमे उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं को बड़ी ही स्पष्ट तरीके से वर्णित किया है। इसी नीति शास्त्र में चाणक्य ने पर 7 प्रकार के प्राणियों के बारे में चर्चा की है, जिन्हें कभी भी निद्रा से नहीं जगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना आपके लिए गलत परिणाम साबित हो सकता है। तो अब आइये जानते हैं उन 7 प्राणियों के बारे में जिन्हें आप कभी भी नींद से उठाने की गलती न करें...
1. राजा
क्योंकि किसी राजा का पद काफी सम्मानित और बड़ा होता है, इसलिए किसी राजा अथवा बड़े पद पर विराजित अधिकारी आदि को विश्राम करते समय या निद्रा से न जगाएं। क्योंकि हो सकता है कि नींद से जगाये जाने पर उसे क्रोध आ जाये और वह आपको कोई दंड दे दे।
2. बर्र
बर्र एक ऐसा कीट है, जिसके काटने पर काफी पीड़ा होती है। इसे ततैया के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए यह जरूर ध्यान रखें कि ऐसे कीट को कभी भी छेड़ना नहीं चाहिए या नींद से नहीं जगाना चहिये, क्योंकि ऐसा करने से वह पलट के आपको डंक मार सकता है और आपको पीड़ा हो सकती है।
3. मूर्ख लोग
आप जानते ही होंगे कि मूर्ख लोगों का दिमाग ठिकाने पर नहीं होता है। उन्हें कब किस बात का बुरा लग जाये पता नहीं। ऐसे में ऐसे लोगों को कभी भी नींद से नहीं जगाना चाहिए, क्योंकि इससे वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
4. सर्प
अपनी नीति में आचार्य चाणक्य ने चुपचाप बैठे हुए सर्प को छेड़ने या उसे नींद से जगाने की भी मनाही की है, अन्यथा सांप आपको डस सकता है। और आपकी मृत्यु तक हो सकती है।
5. शेर
शेर का खौफ तो किसे नहीं होता। शेर एक खतरनाक जानवर है। इसलिए भूलकर भी कभी भी सोते हुए शेर को नींद से न जगाएं या छेड़ें न। वरना अगर उसने आप पर वार किया, तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।
6. दूसरे का कुत्ता
यह बात भी हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी किसी दूसरे के कुत्ते को सोते हुए नहीं जगाना चाहिए, क्योंकि आपकी इस हरकत से आपके लिए ही परेशानी खड़ी हो सकती है और कुत्ता आपको काट सकता है।
7. शिशु
सोता हुआ एक छोटा बच्चा या शिशु को पर्याप्त नींद की जरूरत होती है। इसलिए कभी भी उसे कच्ची नींद से नहीं उठाना चाहिए वरना नींद पूरी न होने के कारण वह रोना शुरु कर देता है। और उसे चुप कराना भी आसान नहीं होता।
Updated on:
20 Feb 2022 11:27 am
Published on:
20 Feb 2022 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
