
earthquake prediction
कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
पं. अरविंद तिवारी के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण यानी साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। हालांकि यह Solae Eclipse खग्रास सूर्यग्रहण होगा। यह दुनिया के अलग-अलग भागों में देखा जाएगा, भारत के भी कुछ हिस्सों में यह दिख सकता है। लेकिन देश में यह पूर्णतया दृष्ट नहीं होगा। फिर भी इसका लोगों, विभिन्न राशियों, प्रकृति पर असर पड़ना तय है।
सूर्य ग्रहण का समय
20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) प्रातः 7:05 पर शुरू होगा, ग्रहण का खग्रास प्रातः 8:07 पर होगा। इस सूर्य ग्रहण का मध्यकाल सुबह 9:45 तक होगा, वहीं इस सूर्य ग्रहण का समापन दोपहर 12:24 बजे होगा। इस तरह अप्रैल में लग रहे खग्रास सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 22 मिनट होगी।
भारत में नहीं लगेगा सूतक
20 अप्रैल 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका, हिंद महासागर समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि अपने देश में First Solar Eclipse 2023 पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस सूर्य ग्रहण का अपने यहां सूतक नहीं माना जाएगा। क्योंकि ग्रहण जिस क्षेत्र में दिखाई देता है, वहीं पर सूतक मान्य होता है।
सूर्य ग्रहण के बाद आपदा की भविष्यवाणी
20 अप्रैल 2023 को लग रहे सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि यानी अपनी उच्चतम राशि में भ्रमण कर रहा होगा। Solar Eclipse के समापन के बाद यानी 22 अप्रैल को शुभ गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश (Jupiter Transit Aries) करेंगे और मेष राशि में गुरु के प्रवेश करने का देश-दुनिया पर बड़ा असर पड़ने वाला है। इससे विभिन्न प्रकार के परिवर्तन दिखाई देंगे।
सूर्य ग्रहण और गुरु के राशि परिवर्तन (Jupiter Transit Aries) के चलते देश और दुनिया पर असर पड़ेगा, इसका दुष्प्रभाव आपदाओं के रूप में भी हो सकता है। पं. अरविंद तिवारी के अनुसार सूर्य ग्रहण के बाद भारत के उत्तरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बड़ा भूकंप आ सकता है, खासतौर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश इससे प्रभावित हो सकते हैं।
Published on:
27 Mar 2023 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
