
guru chandal yog
Jupiter Transit April: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 22 अप्रैल को गुरु 22 अप्रैल को गोचर कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, इस दौरान पहले से ही यहां मौजूद राहु मेष राशि में युति बनाएगा, इससे मेष राशि में गुरु चांडाल योग बनेगा। यह पापी ग्रह शुभ ग्रह गुरु की शुभता नष्ट कर देगा और अक्टूबर में राशि परिवर्तन करने तक उल्टी बुद्धि चलाकर कई राशि के जातकों को नुकसान पहुंचाएगा। आइये जानते हैं मेष राशि में बन रहे गुरु चांडाल योग से किन-किन राशि के जातकों को नुकसान होने वाला है।
मेषः ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार गुरु गोचर और गुरु राहु की युति से मेष राशि में बन रहा गुरु चांडाल योग लग्न भाव में बनेगा। इससे आने वाले सात महीने इस राशि के लिए मुसीबत वाले होंगे। इससे मेष राशि के जातकों को महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कारोबार में नुकसान हो सकता है या आकस्मिक खर्च आ सकते हैं, स्वास्थ्य में भी गिरावट हो सकती है।
मिथुनः आने वाले सात महीने मिथुन राशि के जातक के लिए भी मुश्किल भरे हैं। इस राशि के जातक के जीवन पर भी गुरु चांडाल योग का दुष्प्रभाव पड़ेगा। इन सात महीनों में मिथुन राशि के जातकों को अशुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, धन और स्वास्थ्य के मामलों में इस राशि के जातक को नुकसान होने की आशंका है। पेशेवर जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, बॉस से विवाद हो सकते हैं।
कन्याः गुरु चांडाल योग कन्या राशि के अष्टम भाव में बनेगा, इसके कारण आपके महत्वपूर्ण कार्यों में विघ्न पड़ेगा। घर का निर्माण कराने वाले हैं या संपत्ति से संबंधित कोई डील करने वाले हैं तो विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आय कम होगी, खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण अशांत रहेगा, आपस में कलह रहेगी। परिवार का कोई सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो सकता है। करियर और परिवार में अशांति के कारण तनाव रहेगा।
धनुः गुरु चांडाल योग के अशुभ प्रभाव के कारण धनु राशि के जातकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वाहन चलाने में सावधान रहें, वर्ना दुर्घटना हो सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है, खर्चों में बेतहाशा वृद्धि आर्थिक तंगी बढ़ा देगी। अनहोनी का अज्ञात भय सताएगा, नौकरी व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, नौकरी में अधिकारी असंतुष्ट रहेंगे, व्यापार में हानि की आशंका है।
मकरः मकर राशि के चौथे भाव में गुरु चांडाल योग बन रहा है। इससे आने वाले समय में आपको कई संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। गृह कलह और अधिक खर्च के कारण अशांति बढ़ सकती है। मानसिक तनाव रहेगा, ससुराल पक्ष से संबंध बिगडेंगे। पति पत्नी के बीच पुरानी बातों के लिए झगड़ा होगा। इससे दांपत्य जीवन प्रतिकूल रहेगा।
Updated on:
25 Mar 2023, 9:33 PM IST
Published on:
25 Mar 2023, 9:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.