
Guru Pushya Nakshatra Kab Hai: गुरु पुष्य योग कब है
Guru Pushya Nakshatra Kab Hai: भारतीय ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ नक्षत्र माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा माना जाता है, साथ ही इस पर शनि ग्रह का शासन है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में ही धन की देवी लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था। जब यह नक्षत्र गुरुवार को उदित होता है तो इस संयोग को गुरु पुष्य योग कहते हैं।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन गुरु अर्थात बृहस्पति ग्रह से शासित और नियंत्रित है। साथ ही यह सर्वाधिक लाभकारी ग्रह भी है। इसी कारण गुरु पुष्य संयोग को बेहद शुभ माना जाता है। इसे गुरु पुष्य नक्षत्र योग, गुरु पुष्य अमृत योग या गुरुपुष्यामृत योग के नाम से भी जाना जाता है। आइये जानते हैं साल 2025 में कब-कब गुरु पुष्य योग बनेगा ..
ये भी पढ़ेंः
पंचांग के अनुसार साल 2025 में 3 दिन गुरु पुष्य योग बनेगा, आइये जानते हैं कब-कब गुरु पुष्य योग बनेगा ..
| क्रमांक | डेट और दिन | गुरु पुष्य योग का समय |
| 1. | 24 जुलाई बृहस्पतिवार | 24 जुलाई को शाम 4.43 बजे से 25 जुलाई को सुबह 5.48 बजे तक |
| 2. | 21 अगस्त बृहस्पतिवार 2025 | 21 अगस्त को सुबह 6.01 बजे से रात 12.08 बजे तक (यानी 22 अगस्त की सुबह) |
| 3. | 18 सितंबर 2025 | 18 सितंबर सुबह 6.14 बजे से 6.32 बजे तक |
गुरु पुष्य योग एक शुभ मुहूर्त है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र में शिक्षा ग्रहण करना, नवीन कार्य आरंभ करना और महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने का शुभ परिणाम मिलता है।
Updated on:
07 Feb 2025 08:21 am
Published on:
07 Feb 2025 05:30 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
