
गुरु पुष्य योग 28 दिन में दो बार
कब है साल 2023 का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र
हिंदू पंचांग के अनुसार 29 दिसंबर को गुरु पुष्य नक्षत्र योग का संयोग हमारे जीवन में आ रहा है। यह योग रात 1.05 बजे से शुरू होकर 30 दिसंबर को प्रातः 3.10 बजे तक रहेगा। जबकि 28 दिन बाद 25 जनवरी 2024 को फिर गुरु पुष्य योग का संयोग बनेगा तो आइये जानते हैं साल 2024 में कब-कब बनेगा गुरु पुष्य योग का संयोग..
वर्ष 2024 में गुरु पुष्य योग की डेट और समय
| गुरु पुष्य योग डेट | गुरु पुष्य योग का समय |
| 25 जनवरी 2024 बृहस्पतिवार | सुबह 08:16 बजे से 26 जनवरी सुबह 07:03 बजे तक |
| 22 फरवरी 2024 बृहस्पतिवार | सुबह 06:48 बजे से शाम 04:43 बजे तक |
| 26 सितम्बर 2024 बृहस्पतिवार | रात 11:34 बजे से 27 सितंबर सुबह 06:11 बजे तक |
| 24 अक्टूबर 2024 बृहस्पतिवार | सुबह 06:21 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 06:22 बजे तक |
| 21 नवम्बर 2024 बृहस्पतिवार | सुबह 06:38 बजे से दोपहर बाद 03:35 बजे तक |
गुरु पुष्य नक्षत्र का महत्व
ज्योतिष के अनुसार पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। कोई भी शुभ कार्य करने के लिए यह नक्षत्र बहुत शुभ माना जाता है। जब गुरुवार को ही यह नक्षत्र उदित होता है तो गुरु पुष्य योग बनता है। देवगुरु बृहस्पति को पद, प्रतिष्ठा, सफलता, धन और शुभता का ग्रह माना जाता है। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी अक्षय रहती है। अगर आप शुभ नक्षत्र में निवेश करते हैं तो उसका भारी मुनाफा मिलता है।
गुरु पुष्य नक्षत्र योग में क्या करें
ज्योतिषियों के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र नए व्यवसाय शुरू करने, कृषि भूमि, घर, वाहन, सोने-चांदी की खरीद, बही-खाता शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी समृद्धि प्रदान करती है। इस दिन गोल्ड, पीतल का हाथी, दक्षिणावर्ती शंख खरीदने से मां लक्ष्मी घर में आती हैं।
गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या न करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र में विवाह नहीं करना चाहिए। इस नक्षत्र में की गई शादी सफल नहीं होती है। इस दिन दिन सोना खरीद जा सकता है, लेकिन सावधान रहें, इस योग में सोने के आभूषण नहीं पहने जाते।
गुरु पुष्य नक्षत्र में उपाय
अगर गुरु पुष्य योग के दिन खरीदारी करना संभव नहीं हो तो श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Updated on:
20 Dec 2023 10:28 pm
Published on:
20 Dec 2023 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
