12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 साल बाद शुक्र की राशि में गुरु करेंगे एंट्री, इन तीन राशियों का चमक उठेगा भाग्य

Guru rashi parivartan: 1 मई को शुभ ग्रह गुरु का राशि परिवर्तन होने वाला है। बृहस्पति राशि परिवर्तन के प्रभाव से कई राशियों के लोगों का भाग्य चमक जाएगा। यहां देखिए आपकी राशि भी तो इसमें नहीं..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 19, 2024

gururashiparivartan.jpg

गुरु राशि परिवर्तन


Guru rashi parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देव गुरु बृहस्पति की चाल अच्छे भाग्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्तमान में गुरु मेष राशि में विराजमान हैं और महज कुछ दिन बाद ये सुख समृद्धि के कारक शुक्र की राशि में वृषभ में प्रवेश करेंगे। 12 साल बाद वृषभ राशि में होने वाला बृहस्पति गोचर 1 मई 2024 बुधवार को दोपहर 01:50 बजे होगा। आइए जानते हैं गुरु के राशि बदलने से किन तीन राशियों की किस्मत चमकेगी।


आपकी राशि सिंह है तो गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश आपके लिए बेहद शुभ फलदायक रहेगा। इसके प्रभाव के कारण सिंह राशि के व्यापारियों को विदेश संबंधित कोई डील मिल सकती है। इस समय लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।


आपकी राशि कन्या है तो वृषभ राशि में गुरु की एंट्री से आप लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस समय आपके रूके हुए काम की बाधा दूर हो जाएगी। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। इस समय आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।


गुरु वृषभ राशि में ही गोचर करेंगे, इससे सबसे अधिक असर वृषभ राशि वालों पर ही पड़ेगा। वृषभ राशि वालों को गुरु के प्रभाव से आर्थिक लाभ होगा। हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है। लेकिन बजट का ध्यान देंगे तो राहत रहेगी। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगी।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियों पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)