Hans Rajyog 2023: होली के बाद बन रहा है हंस राजयोग, इन राशियों पर होने वाली है पैसों की बारिश

हंस राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस राजयोग से कुछ राशियों का भाग्यउदय होने वाला है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानिए किन भाग्यशाली राशियों की पलटने जा रही है किस्मत...

2 min read
Feb 23, 2023

Hans Rajyog 2023: गुरु ग्रह बृहस्पति साल में केवल एक बार ही राशि परिवर्तन करते हैं। इस ग्रह को गुरु भाग्य, विवाह और सुख काकारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक साल 2023 में 22 अप्रैल को गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इससे पहले 1 अप्रैल 2023 की शाम को गुरु अस्त हो जाएंगे। गुरु मीन राशि में अस्त होंगे और फिर 29 अप्रैल 2023 को मेष राशि में उदय हो जाएंगे। गुरु उदय होते ही हंस राजयोग का निर्माण होगा। हंस राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस राजयोग से कुछ राशियों का भाग्यउदय होने वाला है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानिए किन भाग्यशाली राशियों की पलटने जा रही है किस्मत...

गुरु उदय देगा इन्हें बेशुमार खुशियां Guru make hans rajyog 2023

कर्क राशि Guru make hans rajyog 2023
गुरु का उदय कर्क राशि वाले लोगों के लिए बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा। इन लोगों को कॅरियर और बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग नई नौकरी तलाश रहे हैं उनकी तलाश खत्म हो सकती है। कॅरियर को लेकर कोई बहुप्रतीक्षित इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य इनका साथ देगा, इनका विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

धनु राशि Guru make hans rajyog 2023
धनु राशि को गुरु उदय से बन रहे हंस राजयोग का बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। इन लोगों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इससे इनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धनु राशि वालों की चूंकि शनि की साढ़ेसाती भी समाप्त हो चुकी है, इसलिए यह समय इनके लिए विशेष फलदायी रहेगा। नया घर-गाड़ी खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

मीन राशि Guru make hans rajyog 2023
गुरु मीन राशि में अस्त होंगे और मेष राशि में उदित होंगे। इस तरह मीन राशि से गुरु का जाना इन लोगों को बहुत लाभ देने वाला साबित होगा। गुरु उदय से बन रहा हंस राजयोग इन लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाएगा। तरक्की देने वाला साबित होगा। इन लोगों का जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। बिजनेस करने वालों को एक बड़ा ऑर्डर मिलने के योग भी बन रहे हैं।

Updated on:
23 Feb 2023 04:07 pm
Published on:
23 Feb 2023 04:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर