
Devendra Fadnavis: संसद सत्र के दौरान लोक लोकसभा में जमकर बवाल हो रहा है। पक्ष-विपक्ष की तरफ से लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस दौरान राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख के द्वारा लिखी गई किताब को लेकर सत्तापक्ष पर लगातार हमला कर रहे हैं। राहुल के आरोपों पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है और कहा है कि वह झूठ बोलकर केवल देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने का काम करते हैं।
आपको बता दें कि सीएम फडणवीस बुधवार को एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए हरिद्वार गए थे। वहां पर मीडिया के मुखातिब होते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'उनके पास कोई और मुद्दा नहीं है इसलिए वह समाचार की सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं।' सीएम ने कहा कि सेना और शहीदों का सम्मान पूरे देश के लिए सर्वोपरि है, इसलिए उनको ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर वह ऐसे बयान देंगे तो देश में उनकी ही छवि खराब होगी।
इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण की एक प्रति लेकर संसद पहुंचे थे। पुस्तक का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि चीन के टैंक भारतीय सीमा की ओर बढ़ने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री सदन में आते हैं तो वह यह पुस्तक उन्हें भेंट करेंगे। उन्होंने संवाददाताओं को किताब दिखाते हुए सरकार पर इसके अस्तित्व से इनकार करने का आरोप लगाया और दावा किया कि पुस्तक में प्रधानमंत्री का कथित बयान भी दर्ज है, जिसमें कहा गया है, “जो उचित समझो, वह करो।”
पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' (Four Stars of Destiny) मुख्य रूप से 2020 के भारत-चीन सीमा विवाद और अग्निपथ योजना पर टिप्पणियों के कारण विवादों में है। विवाद तब बढ़ा जब 2 फरवरी 2026 को लोकसभा में राहुल गांधी ने इसके कथित अंशों को पढ़ने की कोशिश की, जिस पर सरकार ने यह कहते हुए कड़ी आपत्ति जताई कि अप्रकाशित और अप्रमाणित सामग्री को सदन के रिकॉर्ड पर नहीं लाया जा सकता। रिपोर्टों के अनुसार, किताब में उल्लेख है कि लद्दाख गतिरोध के दौरान सेना को स्पष्ट राजनीतिक निर्देश नहीं मिल रहे थे। वर्तमान में यह किताब रक्षा मंत्रालय द्वारा रिव्यू के नाम पर एक साल से अधिक समय से लंबित है और इसे Amazon व Flipkart जैसी वेबसाइटों से भी हटा दिया गया है।
Updated on:
04 Feb 2026 06:21 pm
Published on:
04 Feb 2026 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
